लाइव न्यूज़ :

नौकरी पर रखे जाने के 10 दिन में 1.85 लाख लेकर चंपत हुई महिला हेल्पर, अब तक 50 बार हो चुकी है गिरफ्तार

By वैशाली कुमारी | Updated: June 18, 2021 11:22 IST

मुंबई में हाउस हेल्पर के तौर पर काम करने वाली 38 साल की महिला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात ये है कि उसे अब तक 50 से अधिक बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई का मामला, 38 साल की वनिता गायकवाड़ को चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ाकाम पर रखे जाने के 10 दिनों के अंदर पैसे चोरी कर गायब हो गई थी वनितापुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से की पहचान, वनिता 2006 से कई बार चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है

मुंबई: मुंबई में पुलिस ने वनिता गायकवाड़ नाम की 38 वर्षीय महिला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वनिता कई घरों में काम करती है। क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने उसे कथित तौर पर 2,500 डॉलर (करीब 1.85 लाख रुपये) चोरी करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जहां चोरी हुई है वहां आरोपी महिला हाउस हेल्पर के रूप में काम करती थी। हैरान करने वाली बात ये भी है कि इस महिला को 2006 से चोरी के आरोप में 50 से ज्यादा बार गिरफ्तार किया जा चुका है।ऐसे कुछ मामलों में दोषी भी पाई गयी है।

पुलिस ने कहा कि वह हर बार पकड़े न जाने के लिए अपना नाम बदलती रहती है। इस बार पुलिस ने विले पार्ले (पश्चिम) की रहने वाली एक फैशन डिजाइनर दीपिका गांगुली द्वारा दर्ज घर में चोरी के मामले की जांच में महिला को पकड़ा है। दीपिका ने जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी।

CCTV फुटेज से मिला पुलिस को सुराग

जांच में पुलिस ने CCTV फुटेज को स्कैन करने के बाद वनिता गायकवाड़ की पहचान की। पुलिस ने कहा कि वनिता विक्रोली मे पकड़ी गई है। आरोपी के दो बच्चे हैं, जो अलग-अलग रहते हैं।

दरअसल, नौकरी पर रखे जाने से पहले आरोपी वनिता गायकवाड़ ने दीपिका गांगुली से कहा था कि वह अपने डॉक्यूमेंट खो चुकी हैं और अगले कुछ दिनों में उन्हें जमा कर देंगी।  हालांकि, काम पर रखने के 10 दिनों के अंदर, उसने पैसे चोरी कर लिए और गायब हो गई।

 सीनियर इंस्पेक्टर शशिकांत पवार ने बताया कि उसे 50 से ज्यादा बार गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अधिकारी ने कहा कि वह नए लोगों को खोजने के लिए सोसाइटी के चौकीदारों से संपर्क करती है। कोविड -19 की वज़ह से कई हाउसहेल्पर ने काम छोड़ दिया है इसलिए अब उनकी मांग काफी बढ़ गई है।

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह