90 दिन में कई बार सामूहिक रेप?, 15 वर्षीय लड़की के साथ 5 ने किया बर्बरता, आरोपी की प्रेमिका पीड़ित किशोरी के घर पहुंची और राज खुला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2025 14:54 IST2025-08-11T14:53:52+5:302025-08-11T14:54:39+5:30

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कालाचौकी क्षेत्र में यौन उत्पीड़न के सिलसिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और चार किशोरों को हिरासत में लिया।

Mumbai Gang rape multiple times in 90 days 5 people brutally 15 year old girl accused's girlfriend victim's house girl love affair quarreled victim relationship boyfriend | 90 दिन में कई बार सामूहिक रेप?, 15 वर्षीय लड़की के साथ 5 ने किया बर्बरता, आरोपी की प्रेमिका पीड़ित किशोरी के घर पहुंची और राज खुला

सांकेतिक फोटो

Highlightsरिश्ता बनाने को लेकर पीड़ित किशोरी से झगड़ा किया।माता-पिता ने अपनी बेटी के मोबाइल फोन की जांच की।धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

मुंबईः मध्य मुंबई में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर तीन महीने में कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को कालाचौकी क्षेत्र में यौन उत्पीड़न के सिलसिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और चार किशोरों को हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि रविवार तड़के एक आरोपी की प्रेमिका उस पीड़ित किशोरी के घर पहुंची थी। उसने 15 वर्षीय लड़की को अपने और आरोपी के प्रेम संबंध होने की जानकारी दी और उसके प्रेमी के साथ रिश्ता बनाने को लेकर पीड़ित किशोरी से झगड़ा किया। इसके बाद यह मामला सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद छात्रा (पीड़िता) के माता-पिता ने अपनी बेटी के मोबाइल फोन की जांच की और उसमें आरोपी के साथ पीड़िता के शारीरिक संबंधों के बारे में कुछ वीडियो व संदेश पाए गए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता की शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Web Title: Mumbai Gang rape multiple times in 90 days 5 people brutally 15 year old girl accused's girlfriend victim's house girl love affair quarreled victim relationship boyfriend

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे