लाइव न्यूज़ :

Mumbai: 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल में शर्मनाक हरकत, महिला कर्मचारी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2025 09:45 IST

Mumbai: पुलिस ने बताया कि मुंबई के एक नामी स्कूल में चार साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया है, जिसके बाद एक महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App

Mumbai: मुंबई के एक जानेमाने स्कूल परिसर में चार साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जिसके बाद एक महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। गोरेगांव पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार को लड़की को उसकी दादी द्वारा स्कूल छोड़े जाने के बाद हुई।

उन्होंने बताया कि जब बच्ची घर आई तो उसने दर्द की शिकायत की। उन्होंने बताया कि बच्ची का मेडिकल जांच कराने के बाद उसके परिवार ने स्कूल प्रशासन को सूचित किया और पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। अधिकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया और स्कूल की एक महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया।

हालांकि, कथित उत्पीड़न में कर्मचारी की भूमिका अभी तक स्पष्ट नहीं हो पायी है। पुलिस अपनी जांच के तहत स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिकारी ने बताया कि स्कूल की तीन महिला सहायक कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसछेड़छाड़
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो