लाइव न्यूज़ :

Mumbai Fire: बॉलीवुड सिंगर शान की बांद्रा बिल्डिंग में आग लगने से बुजुर्ग महिला घायल, 14 को बचाया गया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 24, 2024 09:38 IST

Mumbai Fire:इमारत से 14 लोगों को बचा लिया, जबकि परिसर में 80 वर्षीय एक महिला बेहोश पाई गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड गायक शान भी उसी इमारत में रहते हैं।आग छठी मंजिल के फ्लैट में लगी थी। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Mumbai Fire: मुंबई के बांद्रा इलाके में सोमवार की देर रात 15 मंजिला इमारत के एक अपार्टमेंट में आग लग गई। इमारत में आग लगने से 80 वर्षीय एक महिला घायल हो गई। मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) के अग्निशामकों ने इमारत की सीढ़ियों का उपयोग करके विभिन्न मंजिलों से 14 लोगों को सफलतापूर्वक बचाया। आग 14वीं रोड पर 16 मंजिला फॉर्च्यून एन्क्लेव इमारत की छठी मंजिल पर एक फ्लैट तक सीमित थी। बॉलीवुड गायक शान भी उसी इमारत में रहते हैं। आग छठी मंजिल के फ्लैट में लगी थी। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों का उपयोग कर इमारत से 14 लोगों को बचा लिया, जबकि परिसर में 80 वर्षीय एक महिला बेहोश पाई गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बांद्रा (पश्चिम) स्थित फॉर्च्यून एन्क्लेव इमारत की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में देर रात करीब एक बजे आग लग गई।

सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों समेत अन्य अग्निशमन उपकरण घटनास्थल पर भेजे गए। अधिकारी ने बताया कि करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। नगर निगम के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सिरा परयानी (80) इमारत की आठवीं मंजिल पर बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें इलाज के लिए पास के भाभा अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम