लाइव न्यूज़ :

मुंबईः बुजुर्ग दंपति पर 29 वर्षीय केयरटेकर ने किया हमला, पति की मौत, फ्लैट की खिड़कियों से घर की चीजें बाहर फेंककर पत्नी ने बचाई जान...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2023 22:49 IST

मेघवाड़ी पुलिस के अनुसार जोगेश्वरी में एक आवासीय सोसायटी में केयरटेकर के हमले में वरिष्ठ नागरिक सुधीर चिपलुंकर (70) की मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी सुप्रिया चिपलुंकर (69) घायल हो गयीं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के उपनगरीय जोगेश्वरी इलाके में सोमवार रात को यह वारदात हुई।केयरटेकर पप्पू गवली को दादर रेलवे स्टेशन से उस वक्त पकड़ा गया।मालिक-मालकिन के घर में घुसा और उसने धारदार हथियार से उनपर हमला किया।

मुंबईः मुंबई में एक बुजुर्ग दंपति पर उनके 29 वर्षीय केयरटेकर (देखभाल करने के लिए नियुक्त कर्मचारी) ने कथित रूप से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी घायल हैं। पुलिस ने बताया कि मुंबई के उपनगरीय जोगेश्वरी इलाके में सोमवार रात को यह वारदात हुई।

 

उन्होंने बताया कि वाद में केयरटेकर पप्पू गवली को दादर रेलवे स्टेशन से उस वक्त पकड़ा गया जब वह अपने पैतृक निवास भागने की फिराक में था। मेघवाड़ी पुलिस के अनुसार जोगेश्वरी में एक आवासीय सोसायटी में केयरटेकर के हमले में वरिष्ठ नागरिक सुधीर चिपलुंकर (70) की मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी सुप्रिया चिपलुंकर (69) घायल हो गयीं।

पुलिस के मुताबिक गवली लूटपाट की कथित मंशा से अपने मालिक-मालकिन के घर में घुसा और उसने धारदार हथियार से उनपर हमला किया। एक अधिकारी ने बताया कि सुधीर चिपलुंकर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी ने बुरी तरह घायल होने के बाद भी अपने पड़ोसियों एवं बिल्डिंग के अन्य लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए फ्लैट की खिड़कियों से घर की चीजें बाहर फेंकीं।

उन्होंने बताया कि उसके बाद एक पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया जहां सुधीर चिपलुंकर को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया और उसपर 302 समेत भादंवि की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम