लाइव न्यूज़ :

मुंबईः कोरोना मरीज का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज, एक दिन पहले ही ज्वॉइन की थी नौकरी

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 4, 2020 08:38 IST

मुंबईः अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आरोपी को बर्खास्त कर दिया है। आरोपी डॉक्टर का अस्पताल में ड्यूटी का पहला दिन था और उसकी एक दिन पहले ही ज्वॉइनिंग हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल के आईसीयू वार्ड में कोरोना का एक 44 वर्षीय पुरुष मरीज भर्ती है, जिसका यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। मामले के सामने आने के बाद 34 वर्षीय आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मुंबईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल के आईसीयू वार्ड में कोरोना का एक 44 वर्षीय पुरुष मरीज भर्ती है, जिसका यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। मामले के सामने आने के बाद 34 वर्षीय आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दरअसल, मामला 1 मई का है और आरोपी ने एक दिन पहले ही अस्पताल को ज्वॉइन किया था।

हालांकि, अग्रीपाड़ा पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ नहीं की गई है और न ही उसे गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उसको शक है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकता है। आरोपी को ठाणे के एक अपार्टमेंट ब्लॉक में होम क्वारंटाइन किया गया है और उस पर नजर रखी जा रही है।

अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आरोपी को बर्खास्त कर दिया है। आरोपी डॉक्टर का अस्पताल में ड्यूटी का पहला दिन था और उसकी एक दिन पहले ही ज्वॉइनिंग हुई थी। मामले की सूचना मिलने के बाद प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी एक एमडी है और उसने नवी मुंबई के मेडिकल कॉलेज में अपनी मेडिकल शिक्षा पूरी की। 30 अप्रैल को उसकी अस्पताल में नौकरी लगी थी और इसी दिन मरीज को भर्ती किया गया था। कथित तौर पर  घटना 1 मई (शुक्रवार) को सुबह साढ़े 9 बजे हुई।

पुलिस ने अस्पताल के एचआर की ओर से की गई शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 269 (जीवन को खतरे में डालने वाली बीमारियों के संक्रमण फैलने की संभावना) और 270 के तहत मामला दर्ज किया है। 

एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने 1 मई को अस्पताल की 10वीं मंजिल पर आईसीयू में भर्ती मरीज के कमरे में गया और शारीरिक यौन उत्पीड़न और मारपीट की। इस दौरान मरीज ने विरोध भी किया और अलार्म बजा दिया, जिसके बाद बाहर तैनात कर्मचारी कमरे के अंदर गए, जिसके बाद पीड़ित ने अस्पताल के अधिकारियों को पूरे मामले के बारे में बताया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह