लाइव न्यूज़ :

मुंबई क्राइमः पैसे को लेकर झगड़ा, 4 लोगों ने 2 दोस्तों को निर्वस्त्र कर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए?, आरोपियों ने कृत्य का वीडियो बनाया और पीड़ितों को धमकी दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2025 17:03 IST

घटना दो हफ्ते पहले हुई थी और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस संबंध में अधिक जानकारी दिए बिना बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों को कुछ पैसे उधार दिए थे।आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अपराध में शामिल तीन अन्य लोगों की तलाश जारी है।अपराधियों का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीम को विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है।

मुंबईः मुंबई में पैसे का भुगतान नहीं करने पर कुछ लोगों ने दो दोस्तों को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से एक किशोर नाबालिग है। एक अधिकारी ने बताया कि अंगड़िया (कूरियर) का कारोबार करने वाले आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और पीड़ितों को धमकी दी कि वे इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देंगे। उन्होंने बताया कि घटना दो हफ्ते पहले हुई थी और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस ने इस संबंध में अधिक जानकारी दिए बिना बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों को कुछ पैसे उधार दिए थे और उन पर चोरी का आरोप भी लगाया था। शिकायत में कहा गया है कि दोनों पीड़ितों का कथित तौर पर अपहरण किया गया, उनसे मारपीट की गई और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। उनके कपड़े उतार दिए गए और उन्हें यौन संबंध के लिए मजबूर किया गया।

पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर लोकमान्य तिलक मार्ग थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अपराध में शामिल तीन अन्य लोगों की तलाश जारी है।

साथ ही, अपराधियों का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीम को विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है। नाबालिग पीड़ित के खिलाफ कुर्ला राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में पहले से ही चोरी का एक मामला दर्ज है। उसे कुर्ला के एक बाल गृह में रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए