लाइव न्यूज़ :

कक्षा आठ की छात्रा और 13 वर्ष की अपनी सहपाठी के साथ दो लड़कों ने किया बलात्कार, घटना ने लड़की को झकझोरा और परिवार को बताया तो सभी रह गए दंग

By भाषा | Updated: December 2, 2022 22:59 IST

अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़की का उसके दो सहपाठियों ने तब यौन उत्पीड़न किया, जब उनके अन्य सहपाठी नृत्य अभ्यास के लिए कक्षा से बाहर गए थे। इस स्थिति का फायदा उठाकर दोनों आरोपी इस अपराध में लिप्त हुए।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। पीड़िता और आरोपी आठवीं कक्षा के छात्र हैं। यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

मुंबईः मुंबई के माटुंगा इलाके में स्थित एक निकाय स्कूल की कक्षा में दो लड़कों ने 13 वर्ष की अपनी सहपाठी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को हुई। माटुंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़की का उसके दो सहपाठियों ने तब यौन उत्पीड़न किया, जब उनके अन्य सहपाठी नृत्य अभ्यास के लिए कक्षा से बाहर गए थे। इस स्थिति का फायदा उठाकर दोनों आरोपी इस अपराध में लिप्त हुए।’’

उन्होंने कहा कि पीड़िता और आरोपी आठवीं कक्षा के छात्र हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘इस घटना ने लड़की को झकझोर कर रख दिया और उसने इस बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताया जिन्होंने तुरंत आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डीए और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि नाबालिग आरोपियों को एक किशोर अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें दक्षिण मुंबई के डोंगरी में किशोर हिरासत केंद्र भेज दिया और आगे की जांच जारी है।

बलात्कार के आरोपी को बीस वर्ष की सजा

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक अदालत ने नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के चार महीने पुराने मामले में 29 दिन में मुकदमें की कार्यवाही पूरी कर आरोपी युवक को दोषी करार देते हुए बीस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

पुलिस अधीक्षक आर के नैय्यर ने शुक्रवार को बताया कि जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गत 18 जुलाई को नौ साल की लड़की के साथ बलात्कार की घटना हुयी थी । इस मामले में सुनील कुमार नामक युवक के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता व पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने एक महीने के अंदर सुनील कुमार के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दायर किया। उन्होंने बताया कि अपर जिला जज गोविंद मोहन के न्यायालय ने गत दो नवम्बर को मुकदमे की सुनवाई शुरू की तथा बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सुनील कुमार को दोषी करार देते हुए बीस वर्ष के सश्रम कारावास और एक लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?