मुंबई: समंदर में बह रहा था सूटकेस, जांच करने पर मिले लाश के टुकड़े, पुलिस कर रही अज्ञात मृतक की शिनाख्त की कोशिश

By भाषा | Published: December 3, 2019 03:42 PM2019-12-03T15:42:21+5:302019-12-03T15:42:21+5:30

सूटकेस में एक व्यक्ति के शरीर के कई हिस्से पड़े हुए थे। पुलिस ने बताया कि शरीर के हिस्सों को जांच के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।

Mumbai: Body part of an unknown person found in a suitcase, investigation is on | मुंबई: समंदर में बह रहा था सूटकेस, जांच करने पर मिले लाश के टुकड़े, पुलिस कर रही अज्ञात मृतक की शिनाख्त की कोशिश

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsपुलिस ने बताया कि सोमवार को कुछ लोगों ने मखदूम शाह बाबा मजार के निकट महिम तट पर एक काले रंग के सूटकेस को बहते देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान स्थापित करने की कोशिश हो रही है।

मुंबई में समुद्र तट पर एक सूटकेस में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत श‍व बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को कुछ लोगों ने मखदूम शाह बाबा मजार के निकट महिम तट पर एक काले रंग के सूटकेस को बहते देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

उन्होंने बताया कि सूटकेस में एक व्यक्ति के शरीर के कई हिस्से पड़े हुए थे। पुलिस ने बताया कि शरीर के हिस्सों को जांच के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान स्थापित करने की कोशिश हो रही है।

Web Title: Mumbai: Body part of an unknown person found in a suitcase, investigation is on

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे