लाइव न्यूज़ :

माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी, बीवी अफसा अंसारी को यूपी पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया, गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी

By रुस्तम राणा | Updated: July 26, 2022 19:03 IST

मऊ एसपी अविनाश पांडे इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी, विधायक पुत्र अब्बास अंसारी और साले को भगोड़ा घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअंसारी के गाजीपुर स्थित पैतृक आवास समेत चार जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कीगैर जमानती वारंट के बावजूद फरार होने पर मऊ पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

मऊ:उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को बाहुबली मुख्तार अंसारी के परिवार पर कानूनी शिकंजा कसा है। मऊ पुलिस के द्वारा मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटे और साले को भगौड़ा घोषित किया है।

मऊ एसपी अविनाश पांडे इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी, विधायक बेटे अब्बास अंसारी और साले को भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित पैतृक आवास समेत चार जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की। अंसारी का परिवार फरार है।

कोर्ट द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के बावजूद फरार होने पर मऊ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए भगोड़ा घोषित कर दिया है। दरअसल, मऊ की तीन थानों की पुलिस ने मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित पैतृक आवास सहित चार ठिकानों पर छापेमारी की और फिर नोटिस चस्पा किया। 

मुख्तार का परिवार कोर्ट के आदेश की अवहेलना और पुलिस को चकमा देकर फरार है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ कई जगहों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। इनके खिलाफ मऊ के दक्षिणी थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया था। इसके बाद पुलिस को उनकी तलाश है। 

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा के नाम पर जो एफसीआई गोदाम था, उसे जिला प्रशासन ने जब्त कर लिया था। इसकी कीमत 3 करोड़ 26 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ भी लखनऊ की अदालत ने फर्जी तरीके से असलहा ट्रांसफर करने के मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। 

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्टबाराबंकी में शादी समारोह में मांसाहार खाने के बाद 30 से अधिक लोग बीमार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड