लाइव न्यूज़ :

Mukesh Sahani Father Murder Live: घर में चोरी की नियत से चोर घुसे और विरोध करने पर मार डाला, पेट फट गया और आंत बाहर आई, घर में 3 ग्लास मिले, अलमारी और कई कागजात

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2024 14:50 IST

Mukesh Sahani Father Murder Live: विकासशील इंसान पार्टी(वीआईपी) प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा में हुई बेरहमी से हत्या के बाद सनसनी फैल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देMukesh Sahani Father Murder Live: कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल भी उठाए जाने लगे हैं।Mukesh Sahani Father Murder Live: दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने एसआईटी का गठन कर दिया है।Mukesh Sahani Father Murder Live: एसआईटी को ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा लीड करेंगी।

Mukesh Sahani Father Murder Live: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा जिले में उनके पैतृक घर पर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जीतन सहनी का क्षत-विक्षत शव आज सुबह बिस्तर पर मिला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जगन्नाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि पुलिस की एक टीम साहनी के घर पर है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। बिहार सरकार में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी का नेतृत्व करते हैं। वीआईपी विपक्षी गुट में राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन में है।

घर में पिता अकेले रहते थे। वरिष्ठ अधिकारी रेड्डी ने कहा है कि तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर नजर रख रही है। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि इलाके में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हर पहलू पर गंभीरता और संवेदनशीलता से जांच की जा रही है।

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि उनका शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में मिला है। जीतन सहनी की मंगलवार को हत्या हो गई। सुबह घर के अंदर ही क्षत-विक्षत शव मिला है। दरभंगा पुलिस के प्राथमिक बयान के अनुसार, प्रथम दृष्टया से यह मामला चोरी के दौरान हत्या का लग रहा है।

ऐसा लग रहा है कि घर में चोरी की नियत से चोर घुसे और जीतन सहनी के विरोध करने पर चोरों ने हमला कर हत्या कर दी। वहीं, मौके पर पहुंचे डीआईजी बाबू राम ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। यह काफी संवेदनशील मामला है, इसलिए हम लोग खुद कैंप किए हुए हैं। हम लोग अलग-अलग एंगल से जांच कर रहे हैं। हम लोगों को घर में 3 ग्लास मिले हैं।

वहीं घर के बाहर एक अलमारी भी मिली है, जिसमें कई कागजात मिले हैं। अभी तक हम लोगों कई सुराग मिले हैं, जिससे अब चोरी से ऊपर की बात सामने आई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के वक्त मुकेश सहनी मुंबई में थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद दरभंगा पहुंचे मुकेश सहनी ने कहा है कि पिता के हत्या से स्तब्ध हूं। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं है।

बताया जाता है कि मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी घर में अकेले ही रहते थे। घर में उनके अलावा 2- 3 नौकर और ड्राइवर रहते थे। मुकेश सहनी दो भाई और एक बहन हैं। हत्या की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों ने चाकू से गोदकर जीतन सहनी की हत्या की है।

चाकू भी इस तरह से गोदा गया है कि उनका पेट फट गया और उनकी आंत तक बाहर आ गई। चाकू से घाव के निशान उनके हाथ और पैरों के अलावा चेहरे पर और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी साफ नजर आ रहा है। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार देर रात की हो सकती है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी अपने कमरे में टीवी देख रहे थे।

इसी दौरान अचानक से हथियारबंद अपराधी उनके कमरे में घुसे और ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। अपराधियों ने चाकू से जीतन सहनी पर कई वार किए हैं। हर जगह घाव के निशान हैं। जीतन सहनी की लाश बुरी हालत में बिस्तर पर मिला है। शव के पास ही टीवी का रिमोट, बीड़ी का बंडल और एक धार्मिक पुस्तक भी मिला है। पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीविकासशील इंसान पार्टी (वाआईपी)मुकेश सहनीबिहारपटनानीतीश कुमारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो