लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: इंदौर में सर्वे कर रही टीम पर हुआ हमला, स्थानीय लोग के अलावा एक स्वास्थ्य कर्मी घायल

By अनुराग आनंद | Updated: April 18, 2020 15:45 IST

इंदौर के विनोबा नगर में आज 3 पुरुषों द्वारा 3 महिला आशा कार्यकर्ताओं के सर्वे टीम पर कथित रूप से हमला किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देटीम के सदस्यों ने इस पूरे घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है।रिकॉर्डिंग करते हुए आशा कार्यकर्ता को देख बदमाशों ने एक कार्यकर्ता का फोन छीन लिया और उसे फेंक दिया।

इंदौर: देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे समय में संक्रमण को रोकने के लिए लगातार सरकारी अधिकारी व कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं और साथ ही सर्वे कर रहे हैं।

इस बीच इंदौर से एक बार फिर खबर आ रही है कि विनोबा नगर में आज 3 पुरुषों द्वारा 3 महिला आशा कार्यकर्ताओं के सर्वे टीम पर कथित रूप से हमला किया गया। यह हमला तब किया जब वे कोरोना पर एक सर्वेक्षण कर रही थीं। इंदौर के एसएचओ विनोद दीक्षित ने कहा, "टीम के सदस्यों ने इस पूरे घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है और इसे पुलिस को देकर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया है।"

पुलिस की मानें तो रिकॉर्डिंग करते हुए आशा कार्यकर्ता को देख बदमाशों ने एक कार्यकर्ता का फोन छीन लिया और उसे फेंक दिया। इस दौरान चाकू से हमला किए जाने की वजह से एक कार्यकर्ता के माथे पर हल्की चोट भी आई है। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

वहीं, न्यूज 18 ने अपने रिपोर्ट में बताया कि इंदौर के विनोबा नगर में सर्वे कर रहे डॉक्टर, टीचर, पैरामेडिकल और आशा कार्यकर्ताओं पर अचानक ही पारस नाम के एक युवक ने हमला कर दिया। इस दौरान वो नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि वो नशा बेचने का ही काम करता है, हमला करने पर स्‍थानीय लोगों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उनको भी मारने के लिए वो चाकू लेकर दौड़ा। हमले में स्‍थानीय लोगों के साथ्‍ एक स्वास्‍थ्यकर्मी भी घायल हो गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशइंदौरकेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने