लाइव न्यूज़ :

MP: सीरिंज से कुत्तों के गुप्तांगों पर पेट्रोल छिड़कर खुश हो रहे थे आरोपी, ‘मजे के लिए’ डॉगी को दे रहे थे भयंकर पीड़ा, गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2022 11:48 IST

इस पुरे मामले में बोलते हुए पशु हितैषी संगठन ‘‘पीपुल फॉर एनिमल्स’’ की इंदौर इकाई के अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने कहा कि, ‘‘चश्मदीदों ने हमें बताया कि गुप्तांगों पर पेट्रोल छिड़के जाने के कारण दर्द से छटपटाते कुत्तों को देखकर आरोपी खुश हो रहे थे। वे अपने मजे के लिए बेजुबान जानवरों को भयंकर पीड़ा दे रहे थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में बेसहारा कुत्तों को भयंकर पीड़ा देने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार हुए है। उन पर कुत्तों के गुप्तांगों पर पेट्रोल छिड़क कर उन्हें भयंकर दर्द देने का आरोप है। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिली थी जिस पर कार्रवाई हुई है।

भोपाल: मध्य प्रदेश इंदौर में बेसहारा कुत्तों के गुप्तांगों पर पेट्रोल छिड़क कर उन्हें भयंकर पीड़ा देने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है। 

इस मामले में पुलिस को एक पशु हितैषी संगठन से शिकायत मिली थी जिसके बाद कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में चश्मदीदों का कहना है कि कुत्तों के गुप्तांगों पर जब पेट्रोल छिड़का जाता था तब वे दर्द से चिल्लाते थे, इससे आरोपियों को काफी मजा मिलता था। 

सीरिंज से कुत्तों के गुप्तांगों पर आरोपी छिड़क रहे थे पेट्रोल

संयोगितागंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के जावरा कम्पाउंड स्थित एक डेयरी के दो कर्मचारियों पर आरोप है कि वे बेसहारा कुत्तों के गुप्तांगों पर सीरिंज से पेट्रोल छिड़क कर लंबे वक्त से उन्हें परेशान कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि क्रूरता से भरी इस हरकत के कारण बेजुबान जानवर दर्द से छटपटाते थे। 

पशु हितैषी संगठन ने आपत्ति जताते हुए मामला दर्ज कराया था

इस हरकत की जानकारी मिलने पर पशु हितैषी संगठन ‘‘पीपुल फॉर एनिमल्स’’ की इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत संयोगितागंज पुलिस थाने में मंगलवार रात प्राथमिकी दर्ज कराई। 

मजे के लिए आरोपी पीड़ितों को दे रहे थे पीड़ा

इस पर बोलते हुए जैन ने बताया, ‘‘चश्मदीदों ने हमें बताया कि गुप्तांगों पर पेट्रोल छिड़के जाने के कारण दर्द से छटपटाते कुत्तों को देखकर आरोपी खुश हो रहे थे। वे अपने मजे के लिए बेजुबान जानवरों को भयंकर पीड़ा दे रहे थे।’’ 

गौरतलब है कि जिस डेयरी के कर्मचारियों ने बेसहारा कुत्तों के साथ क्रूरता की, वह शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य कार्यालय से सटी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPoliceइंदौरIndore
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो