लाइव न्यूज़ :

MP: इंजीनियरिंग छात्र ने अपने घर में की लाखों ठगी, दबोचा गया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 2, 2019 07:06 IST

छात्र ने 2.69 लाख रुपये का ऑनलाइन ट्राजेक्शन कर  ई-वॉलेट में रुपये लोड किए थे। छात्र तीन माह तक छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन कर घर वालों को ही धोखा देता रहा और गुमराह करता रहा।

Open in App

राज्य साइबर सेल ईकाई उज्जैन ने अपने ही घर में लाखों की हाईटेक ठगी को अंजाम देने वाले इंजीनियरिंग के छात्र को अंतत: दबोच लिया। छात्र ने 2.69 लाख रुपये का ऑनलाइन ट्राजेक्शन कर  ई-वॉलेट में रुपये लोड किए थे। छात्र तीन माह तक छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन कर घर वालों को ही धोखा देता रहा और गुमराह करता रहा। छात्र ने अपने महंगे शौक पूरे करने के ठगी की। छात्र दोस्त के रिचार्ज और बस टिकट वॉलेट से बुक कर उनसे नकद रुपये ले लेता था। स्पोर्ट्स का ऑनलाइन गेम खेलने का शौक रखता है आरोपी।

पुलिस अधीक्षक राज्य साइबर पुलिस, जोन- उज्जैन जितेन्द्र सिंह ने बताया कि माह सितम्बर में ज्योती नगर, उज्जैन निवासी श्रीमति रानी कालरा व श्री सन्दीप कालरा ने शिकायत दर्ज करवायी कि उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से माह अप्रैल से माह सितम्बर तक कई छोटे व बड़े आनलाइन ट्रांजेक्शन कर करीब 2 लाख 69 हजार रुपये का अवैध आहरण हुआ है। उनके पास किसी तरह के ए.टी.एम. कार्ड की जानकारी हेतु कोई फोन नहीं आया। न ही उन्होंने अपने बैंक खाते से संबधित कोई भी जानकारी किसी को प्रदान की है। फरियादिया की शिकायत पर अपराध कमांक 189/19 धारा 419, 420 भादवि व 66-सी का दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आये तथ्य व बैंक स्टेटमेंट के अनुसार ई-वॉलेट कंपनी से जानकारी प्राप्त कर फरियादिया के ही पुत्र साहिल कालरा पिता संदीप कालरा निवासी ज्योती नगर, एम.पी.ई.बी. कालोनी, उज्जैन से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की गयी जिस पर साहिल कालरा द्वारा बताया गया की उसकी माताजी के बैंक खाते में लाखों रुपये होने पर व उनके द्वारा अपने ए.टी.एम. कार्ड का उपयोग नहीं किया जाता था, ए.टी.एम कार्ड घर की अलमारी में ही रहता था।

एक दिन ऐसे ही अपने ई. वॉलेट में रुपये नहीं होने पर अपनी माताजी के ए.टी.एम. कार्ड का उपयोग कर रुपये लोड किये थे, इसके बाद जब भी रुपयों की आवश्यकता होती तब अपनी माताजी के ए.टी.एम कार्ड से अपने ई-वॉलेट में रुपये लोड कर लेता।

रुपये लोड करने के बाद अपने दोस्तों के मोबाइल नंबर रिचार्ज कर व बस की टिकट बुक कर उनसे नकद रुपये ले लेता था। आरोपी ने ई-वॉलेट से कई बार अपने स्वयं के बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर किए। आरोपी की गिरफ्तारी की गयी व घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व सिम व दो बैंक खातों की पासबुक व ए.टी. एम. कार्ड भी जब्त किए गए।

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड