लाइव न्यूज़ :

मुरैनाः पिता ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी बेटी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या की और शवों को चंबल नदी में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2023 21:03 IST

Honor Killing: अंबाह पुलिस थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि राजपाल सिंह तोमर (55) ने तीन जून को अपनी बेटी शिवानी (19) और उसके प्रेमी राधेश्याम तोमर (21) की गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देराजपाल ने दोनों के शवों को चंबल नदी में फेंकने की बात कबूल की है।दो रिश्तेदारों को शनिवार को हिरासत में लिया गया और उनके बयान रिकॉर्ड किए गए। राधेश्याम के पिता लखन तोमर की शिकायत पर उन्हें हिरासत में लिया गया।

मुरैनाः मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी बेटी और उसके प्रेमी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और दोनों शवों को चंबल नदी में फेंक दिया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को दी।

अंबाह पुलिस थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि राजपाल सिंह तोमर (55) ने तीन जून को अपनी बेटी शिवानी (19) और उसके प्रेमी राधेश्याम तोमर (21) की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि राजपाल ने दोनों के शवों को चंबल नदी में फेंकने की बात कबूल की है।

उन्होंने कहा, ‘‘तोमर और उसके दो रिश्तेदारों को शनिवार को हिरासत में लिया गया और उनके बयान रिकॉर्ड किए गए। राधेश्याम के पिता लखन तोमर की शिकायत पर उन्हें हिरासत में लिया गया। शवों को निकालने के लिए पिछले दो दिनों से राज्य आपदा मोचन बल (एसआरडीएफ) के कर्मियों एवं गोताखोरों को लगाया गया है।’’

यादव ने कहा, ‘एसआरडीएफ की टीम और गोताखोर अब तक शवों को नहीं ढूंढ पाए हैं। हमारी कोशिश जारी है।’’ उन्होंने बताया कि अंबाह थाना क्षेत्र के एक गांव की शिवानी का प्रेम प्रसंग पड़ोसी गांव बालूपुरा के राधेश्याम के साथ था। एक ही जाति का होने के कारण इन दोनों के प्रेम प्रसंग पर दोनों के परिवार को कड़ा ऐतराज था।

पुलिस ने बताया कि तीन जून से लड़का और लड़की दोनों गायब थे। लखन तोमर ने संवाददाताओं को बताया कि राधेश्याम के लापता होने से पांच दिन पहले आरोपी राजपाल ने उसे फोन किया था और कहा था कि वह अपने बेटे को गांव से दूर भेज दे या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

उन्होंने कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तीन जून से स्थानीय पुलिस थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, ताकि ऐसा ना हो कि वे सबूत नष्ट कर दें। लखन ने कहा, ‘‘लेकिन पुलिस ने केवल गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की और दावा किया कि दोनों भाग गए हैं।’’

हालांकि, थाना प्रभारी यादव ने कहा कि सबूतों और नियम पुस्तिका के अनुसार शवों को बरामद करने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। नदी के आसपास के निवासियों ने कहा कि शवों को निकालना मुश्किल हो सकता है क्योंकि इस नदी में मगरमच्छ और घड़ियाल बड़ी तादाद में रहते हैं। चंबल नदी, यमुना की एक सहायक नदी है, जो मध्य प्रदेश से निकलती है और राजस्थान और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो