लाइव न्यूज़ :

मुरैनाः 12 वर्ष पूर्व बंदूक, लाठी, फरसा, कट्टा से घेर कर मारा डाला, एक ही परिवार के 10 सदस्यों को आजीवन कारावास, चार-चार हजार रुपये के अर्थदंड, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2022 20:55 IST

अतिरिक्त लोक अभियोजक अनिल अग्रवाल ने बताया कि गत 3 नवंबर 2010 को टिकटौली गांव निवासी शिवकुमार सोसायटी से मिट्टी का तेल लेकर वापस आ रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुरानी रंजिश के चलते गांव के ही मनोज गुर्जर व उसके स्वजन ने उसे घेर लिया।अभियोजन के अनुसार सभी ने शिवकुमार को घेर लिया।आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और बलवा की धाराओं में मामला दर्ज किया।

मुरैनाःमध्य प्रदेश के मुरैना जिले की जौरा तहसील के सुमावली क्षेत्र में 12 वर्ष पूर्व हुई एक हत्या के मामले में जौरा के द्वितीय अपर सत्र न्यायालय ने एक ही परिवार के 10 सदस्यों को दोषी करार देते हुए उन्हें सोमवार को आजीवन करावास की सजा सुनाई है। साथ ही चार-चार हजार रुपये के अर्थदंड भी सुनाया है।

आरोपितों ने पुरानी रंजिश पर घेर कर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अतिरिक्त लोक अभियोजक अनिल अग्रवाल ने बताया कि गत 3 नवंबर 2010 को टिकटौली गांव निवासी शिवकुमार सोसायटी से मिट्टी का तेल लेकर वापस आ रहा था। इसी बीच गांव में घुसते ही पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही मनोज गुर्जर व उसके स्वजन ने उसे घेर लिया।

शिकायत के मुताबिक मनोज के हाथ में बंदूक, लक्ष्मण के हाथ में लाठी, अजीत के हाथ में फरसा, योगेश के हाथ में कट्टा, छुन्ना के हाथ में बंदूक, शिशुपाल के हाथ में कट्टा, जंडेल व भगवत के हाथ में बंदूक, बादाम के हाथ में लाठी, नीतू के हाथ में फरसा था। अभियोजन के अनुसार सभी ने शिवकुमार को घेर लिया।

इसी बीच मनोज ने शिवकुमार को गोली मारी, जो कि उसके सीने में जाकर लगी जिससे शिवकुमार गिर पड़ा। इसके बाद सभी आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। घायल शिवकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और बलवा की धाराओं में मामला दर्ज किया।

बाद में शिवकुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद हत्या की धारा का इजाफा किया गया। 12 साल चले इस मामले में अभियोजन की ओर से रखे गए साक्ष्‌य व गवाहों के आधार पर न्यायालय ने सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया। जिस पर एक ही परिवार के सभी 10 आरोपियों को आजीवन करावास व चार-चार हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। सजा सुनाई जाने के बाद सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा