लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अफ्रीकी मूल के 60 से ज्यादा लोग हिरासत में, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

By भाषा | Updated: July 10, 2019 17:42 IST

पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया तथा सुबह 7 बजे से 11 बजे तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के 60 नागरिकों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस और गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारी गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। काफी लोगों के पास वीजा और पासपोर्ट नहीं मिला

Open in App
ठळक मुद्देकुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका वीजा खत्म हो गया है, फिर भी वे भारत में रह रहे हैं।इससे पूर्व अप्रैल माह में नारकोटिक्स विभाग ने ग्रेटर नोएडा के एक मकान पर छापा मारकर करोड़ों रुपए मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए थे।

पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के 60 से ज्यादा लोगों को बुधवार को हिरासत में लिया जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब और मादक पदार्थ आदि चीजें मिली हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियां इनसे गहनता से पूछताछ कर रही हैं।

गौतमबुद्ध नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि पुलिस को काफी दिन से सूचना मिल रही थी कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में भारी संख्या में विदेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसके तहत आज पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया तथा सुबह 7 बजे से 11 बजे तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के 60 नागरिकों को हिरासत में लिया गया। दीक्षित ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस और गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारी गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। काफी लोगों के पास वीजा और पासपोर्ट नहीं मिला है।

कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका वीजा खत्म हो गया है, फिर भी वे भारत में रह रहे हैं। इससे पूर्व अप्रैल माह में नारकोटिक्स विभाग ने ग्रेटर नोएडा के एक मकान पर छापा मारकर करोड़ों रुपए मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए थे। अफ्रीकी मूल के लोगों द्वारा यहां अवैध रूप से मादक पदार्थ बनाने की कंपनी चलाई जा रही थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद