लाइव न्यूज़ :

मूसेवाला हत्याकांड में दूसरे शूटर संतोष जाधव और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने बिश्नोई गैंग का बताया सदस्य

By अनिल शर्मा | Updated: June 13, 2022 09:10 IST

एक अधिकारियों ने बताया, संतोष जाधव को पुणे पुलिस स्टेशन में दर्ज 2021 के एक हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुणे के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) कुलवंत कुमार सारंगल गिरफ्तारी को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे एक अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य जाधव को 2021 में पुणे जिले के मंचर थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में पकड़ा गया है

पुणेः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुणे पुलिस ने एक और आरोपी शूटर संतोष जाधव को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सौरभ महाकाल को पुणे से ही गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को संतोष जाधव के मूसेवाला हत्याकांड में शामिल होने का संदेह है। अधिकारियों के हवासे से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया, संतोष जाधव को पुणे पुलिस स्टेशन में दर्ज 2021 के एक हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। 

अधिकारी ने बताया कि पुणे देहात पुलिस ने जाधव के एक साथी को भी पकड़ा है जो मूसेवाला हत्याकांड में संदिग्ध है। अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) कुलवंत कुमार सारंगल आज दिन में इस बारे में मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी दे सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य जाधव को 2021 में पुणे जिले के मंचर थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में पकड़ा गया है। मामले में वह एक साल से फरार था और उसका तथा उसके एक साथी नागनाथ सूर्यवंशी का नाम मूसेवाला हत्याकांड में सामने आया है।

पुणे देहात पुलिस ने तलाश अभियान के दौरान 2021 हत्याकांड के बाद जाधव को पनाह देने के आरोप में सिद्धेश कांबले उर्फ ​​महाकाल को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस ने पटकथा लेखक सलीम खान और उनके अभिनता बेटे सलमान खान को धमकी भरा पत्र भेजने के संबंध में भी महाकाल से पूछताछ की थी। अधिकारी ने बताया कि पुणे पुलिस ने जाधव का पता लगाने के लिए पिछले सप्ताह कई दलों को गुजरात और राजस्थान भेजा था।

दिल्ली के तिहाड़ में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हाल ही में हत्या के मामले में मास्टरमाइंड के रूप में नामित किया गया था। वहीं कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने पहले हत्या की जिम्मेदारी ली थी। रविवार को, महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि "सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर चार-पांच राज्यों की पुलिस टीमें एक साथ काम कर रही हैं। महाराष्ट्र एटीएस (इस) पर भी नजर रख रही है।

पिछले हफ्ते, पंजाब के मनसा जिले की एक स्थानीय अदालत ने संदीप सिंह उर्फ केकड़ा को चार दिन की पुलिस हिरासत में दे दिया था। केकड़ा खुद को मूसेवाला का प्रशंसक बता उनसे मिलता था और सारी जानकारी आरोपियों को देता था। पंजाब में विशेष जांच दल हत्या में शामिल शूटरों को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। 

गौरतलब है कि एक साथ महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब की पुलिस मामले की जांच कर रही है। “दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि हरकमल रानू निशानेबाजों में से एक था। लेकिन बताया गया कि वह सिर्फ रसद सहायता प्रदान करने और निशानेबाजों को शरण देने में शामिल है। एसआईटी के एक सदस्य ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने यहां तक दावा किया कि सौरव महाकाल शूटरों में से एक था और अब दावा करते हैं कि उसने निशानेबाजों को मुहैया कराया था।  इस मामले में अब तक 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन मारनेवाले अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। माना जा रहा है कि अभी तक जितनी भी गिरफ्तारियां हुई हैं ये सभी साजो-सामान मुहैया कराने, रेकी करने और हमलावरों को पनाह देने वालों में शामिल लोग हैं।

भाषा इनपुट के साथ

 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाPune Policeक्राइम न्यूज हिंदीPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज