लाइव न्यूज़ :

Moose Wala Murder Case: मूसेवाला हत्याकांड की जांच के लिए सीएम भगवंत मान ने की न्यायिक आयोग गठित करने की घोषणा, मौजूदा HC जज की निगरानी में होगी जांच

By रुस्तम राणा | Updated: May 30, 2022 15:48 IST

सीएमओ ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा HC के मौजूदा जज के तहत न्यायिक आयोग गठित करने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देमूसेवाला के पिता ने की थी HC के मौजूदा जज की निगरानी में जांच की मांग सीएम ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द सलाखों के पीछे होंगेमामले में पंजाब पुलिस ने अब तक 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है

चंडीगढ़: पंजाब के चर्जित मूसेवाला हत्याकांड की जांच के लिए पंजाब सरकार ने न्यायिक आयोग के गठन की घोषणा की है। सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। सीएमओ ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की हत्या की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मौजूदा जज के तहत न्यायिक आयोग गठित करने की घोषणा की है। साथ ही सीएम ने कहा है कि इस संगीन अपराध के पीछे जो भी शख्स हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वे जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

पंजाब सरकार की तरफ से यह घोषणा मूसेवाला के परिवार की तरफ से इसकी मांग की जाने के बाद की गई है। दरअसल, पंजाबी सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को पत्र लिखकर उनके बेटे की मौत की सीबीआई और एनआईए जांच की मांग की थी। उन्होंने यह भी मांग की कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा की जाए।

पुलिस ने अब तक इस मामले में 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे मामले में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ की जाने की बात भी सामने आ रही है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

हत्यारों ने सरेआम पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। उन पर अलग-अलग हथियारों से 30 राउंड फायर किए गए थे। जिसमें उनकी गाड़ी के शीशे को चीरती हुई गोलियों ने उनकी जान ले ली।  

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाभगवंत मानपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई