लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स लेकर मॉडल बेटे ने की फैशन डिजाइनर मां को दी दर्दनाक मौत, बाथरूम में मिली लाश 

By धीरज पाल | Updated: October 6, 2018 11:46 IST

पुलिस के मुताबिक सुनीता और लक्ष्य के बीच बुधवार की रात को कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों के बीच में हाथापाई हो गई।

Open in App

महाराष्ट्र, 06 अक्टूबर: 23 साल के मॉडल बेटे लक्ष्य ने अपनी मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में ओशिवाड़ा पुलिस ने लक्ष्य सिंह को 5 अक्टूबर की शाम को अपनी मां के गैर-इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। 45  साल की सुनीता लोखंडवाला में एक किराये के फ्लैट में रहती थी, जो पेशे से एक फैशन डिजाइनर थीं। उसी फ्लैट के बाथरूम में सुनीता की लाश मिली।   फैशन डिजाइनर सुनीता  लक्ष्य और 22 साल की उसकी मंगेतर अशप्रिया बनर्जी के साथ क्रॉस गेट बिल्डिंग में रहती थीं। मुंबई मिरर के मुताबिक गुरुवार को सुनीता अपने ही घर में पीठ, चेहरे और सिर पर कई चोटों के साथ मृत पाई गई। वहीं, पुलिस ने आशंका जताई है कि लक्ष्य ने उसे बाथरूम में धकेला उसके बाद चोट आई। बता दें कि लक्ष्य पर आईपीसी की धारा 304 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। इसकी पुष्टि अतिरिक्त पुलिस कमिशनर मनोज कुमार शर्मा ने की है। 

सुनीता और लक्ष्य के बीच हुई कहासनी

पुलिस के मुताबिक सुनीता और लक्ष्य के बीच बुधवार की रात को कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों के बीच में हाथापाई हो गई। हाथापाई के दौरान लक्ष्य ने अपनी मां को धक्का दिया और बाथरूम में वाशबेसिंग से उसके सिर में मारा। जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो वाश बेसिंग को टूटा हुआ मिला। मारपीट के बाद लक्ष्य अपने घर वापस चला गया। सुबह लक्ष्य ने देखा कि सुनीता बाथरूम में अभी भी गिरी हुई है।       

अस्पताल में लेकर सुनीता को मृत घोषित किया गया। सुनीता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :हत्याकांडमुंबईक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट