लाइव न्यूज़ :

दोस्त के साथ सेक्स से मना करने पर हुई मॉडल मानसी की हत्या, ऐसे ठिकाने लगाई लाश

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 20, 2018 11:07 IST

मॉडल मानसी दीक्षित की मौत पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मानसी के कथित दोस्त ने ऐसे दिया घटना का अंजाम।

Open in App

दोस्त के साथ सेक्स करने से मना करने पर मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या की गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ताजा खुलासे में ये जानकारी सामने आई है। 20 साल की मॉडल मानसी का शव मुंबई के मलाड इलाके में एक सूटकेस में मिला था। इस मामले में पुलिस ने 19 साल के मजम्मिल सैय्यद को गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है। अदालत में पेशी के बाद मुजम्मिल को 22 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

दोस्त ने तोड़ा भरोसा

मानसी और सैय्यद काफी वक्त से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। घटना वाले दिन मानसी अपने दोस्त सैय्यद से मिलने गई थी। दोनों बात-चीत कर रहे थे तभी सैय्यद ने सेक्स करने की इच्छा जताई। मानसी ने इससे साफ इनकार कर दिया। इससे नाराज सैय्यद ने गुस्से में एक स्टूल से हमला कर दिया। चोट इतनी जोर की थी कि मानसी की वहीं मौत हो गई। 

ऐसे ठिकाने लगाई लाश

मॉडल की मौत हो जाने पर सय्यद ने उसकी लाश को एक बड़े सूटकेस में रख दिया। इसके बाद एयरपोर्ट के लिए एक ओला बुक की और बीच रास्ते में एक सुनसान जगह पर ही उसे रुकवा लिया। उसके बाद आरोपी ने झाड़ियों के पीछे सूटकेस फेका और ऑटो बुक करके कहीं चला गया।

ओला ड्राइवर की सूझ-बूझ से खुलासा

ऐसे बीच रास्ते गाड़ी रुकवाने और फिर फरार हो जाने पर ओला ड्राइवर को कुछ शक हुआ। उसने फौरन पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने कैब बुक किए गए नंबर की जानकारी निकाली तो मुजम्मिल सय्यद का नाम सामने आया। कुछ ही घंटों में उसकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेशी के बाद मुजम्मिल को 22 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा