लाइव न्यूज़ :

मिर्ज़ापुर: कैश लूटने के प्रयास में बदमाशों ने बैंक कर्मियों को मारी गोली, 4 घायल, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

By रुस्तम राणा | Updated: September 12, 2023 17:32 IST

लूट की इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा। 

Open in App
ठळक मुद्देबदमाशों ने एक वैन से कैश बॉक्स लूटने की कोशिश करते समय अंधाधुंध गोलीबारी कीइस हमले में एक गार्ड सहित चार लोग घायल हो गएअखिलेश ने कहा, मिर्ज़ापुर में बैंक के बाहर सरेआम गार्ड की हत्या एवं 22 लाख की लूट से उप्र भयभीत है

मिर्जापुर:उत्तर प्रदेश में मिर्ज़ापुर के कटरा थाना क्षेत्र के बेलतर में मंगलवार को दो वाहनों पर सवार चार बाइक सवार बदमाशों ने एक वैन से कैश बॉक्स लूटने की कोशिश करते समय अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक गार्ड सहित चार लोग घायल हो गए। लूट की इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा। 

राज्य के पूर्व सीएम ने एक्स पर लूट की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मिर्ज़ापुर में बैंक के बाहर सरेआम गार्ड की हत्या एवं 22 लाख की लूट से उप्र भयभीत है। घायलों का अच्छे-से-अच्छा इलाज किया जाए और मृतक के परिजनों को मुआवज़ा दिया जाए। उत्तर प्रदेश में घर, दुकान, बैंक कुछ भी सुरक्षित नहीं है। झूठे इवेंटों, चुनाव और वीवीआईपी की आवभगत में ही लगे प्रशासन के पास जनता की सुरक्षा के लिए समय ही कहाँ है।"

पुलिस के मुताबिक, कैश वैन एटीएम में पैसा भरने के लिए बैंक से पैसों से भरा एक बक्सा लेकर जा रही थी। जैसे ही वैन बेलतर पहुंची, हेलमेट पहने चारों ने हवा में फायरिंग कर दी। जब गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर गोली चला दी। यह देखकर वैन के ड्राइवर ने छिपने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने तीन अन्य कर्मचारियों को गोली मार दी। हमलावरों में से एक ने बक्सा उठाया और मौके से भाग गया।

जिन चार लोगों को गोली मारी गई उनमें बैंक गार्ड जय सिंह और कर्मचारी बहादुर, अखिलेश कुमार और रजनीश मौर्य शामिल थे. चारों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां गार्ड की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिर्ज़ापुर के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :अखिलेश यादवउत्तर प्रदेशमिर्जापुरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला