लाइव न्यूज़ :

मिर्जामुरादः टोली में खेल रहे थे कई बच्चे, खेल-खेल में 3 बच्चों ने खाया कनेर का फल, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2026 12:26 IST

Mirzamurad: स्थानीय लंका पुलिस थाने द्वारा पंचनामा प्रक्रिया के तहत कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पीड़ितों के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने फल नहीं खाया था।

Open in App
ठळक मुद्देदो की मौत रविवार को ही हो गई और माता-पिता ने पुलिस को बिना बताये अंतिम संस्कार कर दिया।तीसरे बच्चे की मौत सोमवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। एहतियात के तौर पर उनका मेडिकल चेकअप कराया गया है।

वाराणसीः वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र में खेलते समय कथित तौर पर जहरीला फल खाने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) आकाश पटेल ने मंगलवार को बताया कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना इलाके में रविवार को कुछ बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान उनमें से तीन बच्चों ने अनजाने में कनेर का फल खा लिया। उन्होंने बताया कि कनेर का फल जहरीला होता है और उसे खाने के तुरंत बाद तीनों बच्चों की तबीयत खराब हो गई। उनमें से दो की मौत रविवार को ही हो गई और उनके माता-पिता ने पुलिस को बिना बताये अंतिम संस्कार कर दिया।

तीसरे बच्चे की मौत सोमवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। पटेल ने बताया कि इसके बाद अस्पताल ने पुलिस को सूचना भेजी, जिससे यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लंका पुलिस थाने द्वारा पंचनामा प्रक्रिया के तहत कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पीड़ितों के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने फल नहीं खाया था।

और वे पूरी तरह ठीक हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर उनका मेडिकल चेकअप कराया गया है। पटेल ने कहा, ''परिवारों की तरफ से किसी भी गड़बड़ी की कोई जानकारी या शिकायत नहीं है। ऐसा लगता है कि यह घटना बच्चों द्वारा खेलते समय अनजाने में जहरीला फल खाने से हुई है। इलाके में स्थिति सामान्य है और कड़ी निगरानी रखी जा रही है।'' 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट