लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस और ऑटो ड्राइवर से मारपीट पर गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, पुलिस कमिश्नर को किया तलब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2019 18:57 IST

दिल्ली पुलिस और ऑटो चालक में मारपीट: दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और केंद्र में बीजेपी की सहयोगी अकाली दल ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार (16 जून) की शाम मुखर्जी नगर में टेम्पो ड्राइवर ने पुलिस वेन में टक्कर मार दी। इसके बाद ही ये पूरा विवाद शुरू हुआ। घटना को देखते हुए गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से रिपोर्ट मांगी है।

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में पुलिस और ऑटो ड्राइवर के बीच झड़प के मामले पर गृह मंत्री अमित शाह ने रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से पूरे घटना पर रिपोर्ट मांगी गई है। दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंदर है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गृह मंत्रालय ने इस पर कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने ऑटो ड्राइवर और उसके नाबालिग बेटे को पीटा है। इस घटना के बाद दिल्ली के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर की है। 

घटना का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।  दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और केंद्र में बीजेपी की सहयोगी अकाली दल ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। 

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने की पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग 

इस पूरे मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुखर्जी नगर में दिल्ली पुलिस की बर्बरता बहुत निंदनीय और अनुचित है। मैं पूरी घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं। नागरिकों की सुरक्षा करने वालों को अनियंत्रित हिंसक गुंडों में बदलने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।'

जानें क्या है पूरा मामला 

रविवार (16 जून) की शाम मुखर्जी नगर में टेम्पो ड्राइवर ने पुलिस वेन में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों में बहस शुरू हुई। ऑटो ड्राइवर ने ‘कृपाण’ (तलावर) निकाल ली और दिल्ली पुलिस के अफसर पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि ड्राइवर खतरनाक ढंग से ऑटो चला रहा था। उसके ऑटो से पुलिसकर्मी की पैर में चोट लगी थी। इसके बाद दर्जनभर पुलिस वाले ड्राइवर पर लात-घूंसे और लाठियां बरसाने लगे। आस-पास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो गया है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्लीगृह मंत्रालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास