लाइव न्यूज़ :

Meerut swimming pool murder: हिस्ट्रीशीटर और 18 मुकदमा, स्वीमिंग पूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, बिलाल ने गोलियां बरसाकर अरशद को मारा, आखिर क्या है रंजिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2024 13:16 IST

Meerut swimming pool murder: घटना के समय युवक स्वीमिंग पूल पर नहाने आया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक युवक का नाम अरशद (30) है। नौचंदी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर था और उस पर 18 मुकदमे दर्ज थे। अरशद का बिलाल नाम के युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

Meerut swimming pool murder:मेरठ जिले के लोहियानगर क्षेत्र के एक स्वीमिंग पूल पर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली चलते ही स्वीमिंग पूल पर नहाने आये लोगों में भगदड़ मच गई। वारदात के बाद आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गये। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक युवक नौचन्दी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके ऊपर 18 मुकदमे दर्ज थे। घटना के समय युवक स्वीमिंग पूल पर नहाने आया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने मंगलवार रात हुई इस घटना के बारे में बुधवार को बताया कि मृतक युवक का नाम अरशद (30) है। जैदी फार्म निवासी अरशद थाना नौचंदी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर था और उस पर 18 मुकदमे दर्ज थे। लोहियानगर क्षेत्र के एक स्वीमिंग पूल पूल में नहाने के दौरान अरशद का बिलाल नाम के युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद के चलते बिलाल ने गोली चला दी जिससे अरशद की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी हमलावर बिलाल पर भी हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं। मृतक के परिजनों की तरफ से आरोपी हमलावर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज