लाइव न्यूज़ :

“टेलीग्राम” पर बच्चियों की अश्लील और दुष्कर्म से जुड़े वीडियो साझा?, “लूसिफर” नाम से खाता और चला रहा था अमित जैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2025 10:13 IST

Meerut: पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस संबंध में सात सितंबर 2025 को देहरादून में शिकायत दर्ज कराई गई थी और देहरादून पुलिस की जांच के बाद मामले की सूचना ब्रह्मपुरी पुलिस को दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देखाता ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बागपत गेट निवासी अमित जैन चला रहा था।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फिलहाल मेरठ में नहीं रह रहा है।

Meerut:  मेरठ जिले की ब्रह्मपुरी पुलिस ने ऑनलाइन मैसेजिंग मंच “टेलीग्राम” पर बच्चियों की अश्लील और दुष्कर्म से जुड़े वीडियो साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार टेलीग्राम पर “लूसिफर” नाम से एक खाता संचालित किया जा रहा था, जिस पर बच्चियों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो साझा किए जा रहे थे। जांच में पता चला कि यह खाता ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बागपत गेट निवासी अमित जैन चला रहा था।

पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस संबंध में सात सितंबर 2025 को देहरादून में शिकायत दर्ज कराई गई थी और देहरादून पुलिस की जांच के बाद मामले की सूचना ब्रह्मपुरी पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फिलहाल मेरठ में नहीं रह रहा है।

उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है। अधिकारी के मुताबिक, ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और मेरठ साइबर अपराध थाने की टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। सिंह ने कहा कि यदि जांच में घटनाक्रम मेरठ से जुड़ा पाया जाता है तो आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई