लाइव न्यूज़ :

नौवीं कक्षा के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2021 18:00 IST

पुलिस के अनुसार घोपला मोड़ निवासी आदित्य शर्मा (14) महेंद्र सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में नौंवी कक्षा का छात्र था।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य सोमवार की शाम घर से ट्यूशन के लिए निकला था। पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।स्कूल बैग भी पास में पड़ा मिला।

मेरठः मेरठ जिले के थाना परतापुर क्षेत्र के एक गांव में नौवीं कक्षा के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। छात्र का शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस के अनुसार घोपला मोड़ निवासी आदित्य शर्मा (14) महेंद्र सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में नौंवी कक्षा का छात्र था। उन्होंने बताया कि हर रोज की तरह आदित्य सोमवार की शाम घर से ट्यूशन के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं आया जिसके बाद पहले तो परिजनों ने खुद उसकी तलाश की, लेकिन जब छात्र का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि आदित्य के सहपाठियों से पूछताछ की गई, जिन्होंने बताया कि आदित्य गांव के बाहर झाड़ियों के पास है। परिजनों ने झाड़ियों के आसपास बताई गई जगह पर तलाश की तो वहां आदित्य का लहूलुहान शव मिला। उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। उसका स्कूल बैग भी पास में पड़ा मिला।

पुलिस ने जब खोजबीन की तो मृतक छात्र के मोबाइल से काफी नंबर भी डिलीट किए गए थे। आशंका है कि छात्र की पीट-पीटकर हत्या की गई है। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी), ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से हत्या के आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

पुवाल के ढेर में आग लगने से तीन बच्चों की झुलसकर मौत

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा खुर्द गांव में पुवाल में आग लगने से उसमें झुलस कर तीन बच्चों की मौत हो गयी। जिला प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा खुर्द गांव में स्थित एक खलिहान में रखे पुआल के ढेर में आग लगने से तीन बच्चों की सोमवार की शाम को मौत हो गई। तीनों बच्चे सगे भाई बहन थे।

जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम हादसे से कुछ देर पहले ही पिता जितेंद्र कुमार धरकार फसल की मड़ाई छोड़कर गांव में किसी काम से गए थे। तीनों बच्चों ने पु्वाल में अपना घरौंदा बनाया था और वे उसी में जाकर सो गए।

इसी दौरान किसी प्रकार कहीं से चिंगारी पुवाल के ढेर में पड़ी और उसमें आग लग गई एवं तीनो बच्चे उसमें झुलस गए। जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी मड़िहान को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारमेरठहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?