लाइव न्यूज़ :

मेरठः बसपा के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस ने अरेस्ट किया, होटल में लगे सीसीटीवी और मोबाइल की जांच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2023 14:58 IST

ब्रह्मपुरी की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शुचिता सिंह ने शनिवार को बताया कि अखलाक के बेटे दानिश के खिलाफ परतापुर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदानिश का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज की जांच कर रही है।युवती ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर मेरठ के एक होटल में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया।दानिश के प्रतिनिधि वाजिद खान ने भी विज्ञप्ति जारी कर इस मामले को ‘मोहपाश में फंसाने’ की साजिश बताया।

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की परतापुर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ब्रह्मपुरी की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शुचिता सिंह ने शनिवार को बताया कि अखलाक के बेटे दानिश के खिलाफ परतापुर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने शुक्रवार देर रात दानिश के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सीओ के मुताबिक, पुलिस ने दानिश का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज की जांच कर रही है। पूर्व सांसद के बेटे पर एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर मेरठ के एक होटल में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया।

घटना के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया था कि बृहस्पतिवार को दिल्ली की 24 वर्षीय युवती उनके दफ्तर में शिकायत लेकर आई और उसने फेसबुक-इंस्टाग्राम पर आरोपी के साथ हुए चैट भी दिखाए। सजवाण के अनुसार, युवती ने कहा कि पूर्व सांसद के बेटे दानिश ने शादी का झांसा देकर मेरठ में एक होटल में बुलाकर उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया।

एसएसपी ने कहा कि मामला साइबर प्रकोष्ठ के सुपुर्द कर दिया गया है और यदि जांच में शिकायत सही पाई गई, तो आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, बसपा के पूर्व सांसद और मेरठ के महापौर रह चुके शाहिद अखलाक ने दानिश पर लगे आरोपों पर कहा कि उनके बेटे के खिलाफ इस तरह की शिकायत पहले कभी नहीं आई है और असल में उनका बेटा 'मोहपाश' का शिकार हुआ है।

शनिवार को दानिश के प्रतिनिधि वाजिद खान ने भी विज्ञप्ति जारी कर इस मामले को ‘मोहपाश में फंसाने’ की साजिश बताया। विज्ञप्ति में युवती द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा गया है कि घटना पूर्व सांसद की राजनीतिक एवं व्यापारिक छवि को खराब करने की साजिश है और दानिश किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, असल में युवती ने ही इंस्टाग्राम पर ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ भेजी थी और उसके बाद मेरठ में मिलने की जिद की थी। इसमें आरोप लगाया है कि युवती ने दानिश को फंसाया है और ऐसा प्रतीत होता है कि इस मामले में पूर्व सांसद के बेटे का कोई करीबी शामिल है। शाहिद अखलाक 2004 में बसपा के टिकट पर मेरठ से लोकसभा सांसद चुने गए थे। उन्होंने बसपा से अलग होकर अपनी पार्टी भी बनाई थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशPoliceयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो