लाइव न्यूज़ :

मेरठ: नशे में धुत महिला वकील ने थाने में मचाया उत्पात, कई वाहनों को मारी टक्कर

By भाषा | Updated: October 25, 2018 05:31 IST

उल्लेखनीय है कि महिला एडवोकेट दीप्ति चौधरी और उसके साथी दरोगा सुखपाल सिंह के मारपीट के मामले में पुलिस ने पिछले दिनों भाजपा पार्षद मनीष चौधरी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 

Open in App

एक महिला वकील ने बुधवार की शाम कचहरी से बाउंड्री रोड़ तक कार दौड़ाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने महिला को पकड़ा तो उसने थाने में जमकर बवाल किया। 

पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ सार्वजनिक स्थल में हंगामा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है । फिलहाल पुलिस ने किसी प्रकार महिला वकील को काबू में कर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

उल्लेखनीय है कि महिला एडवोकेट दीप्ति चौधरी और उसके साथी दरोगा सुखपाल सिंह के मारपीट के मामले में पुलिस ने पिछले दिनों भाजपा पार्षद मनीष चौधरी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 

बताया जाता है कि भाजपा पार्षद पर आरोप लगाने वाली महिला अधिवक्ता दीप्ति चौधरी आज शाम अपनी सेंट्रो कार से कचहरी से घर के लिए रवाना हुई। आरोप है कि शराब के नशे में धुत महिला ने बेतहाशा कार दौड़ाते हुए कचहरी से लेकर बाउंड्री रोड तक दो कार और दो बाइकों में टक्कर मार दी जिसके चलते सड़क पर हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए महिला को दबोच लिया और लालकुर्ती थाने ले गई। आरोप है कि थाने में इंस्पेक्टर को भाजपा का गुर्गा बताते हुए दीप्ति चौधरी ने जमकर उत्पात मचाया।

थाने में दीप्ति चौधरी ने मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि भाजपा पार्षद के गुंडों ने उसकी कार में टक्कर मारी हैं। दीप्ति चौधरी ने आरोप लगाया कि पार्षद के लोग जान से मारने की धमकी देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

टॅग्स :मेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

क्राइम अलर्टमेरठ के एक आदमी ने पत्नी के प्रेमी की हत्या की, पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले जलाई बीड़ी, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टMeerut Fire: दो मंजिला घर में भीषण आग, 5 बच्चे सहित 6 लोग जिंदा जले, बुजुर्ग महिला और एक पड़ोसी गंभीर रूप से झुलसा

भारतNamo Bharat Train: पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, अब घंटों का सफर होगा मिनटों में पूरा; जानें इसके बारे में सबकुछ

क्राइम अलर्टMeerut News: माघ पूर्णिमा के दिन दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से 2 श्रद्धालुओं की मौत, एक की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये