लाइव न्यूज़ :

Meerut Cold Storage: मेरठ में कोल्ड स्टोरेज की निर्माणाधीन छत गिरी, 7 मजदूरों की मौत और 30 घायल, 27 को मलबे निकाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2023 22:09 IST

Meerut Cold Storage:हादसे में मलबे में दब जाने के कारण पांच मजदूरों की मौत होने के अलावा दर्जनों मजदूरों के घायल होने की सूचना है। पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव और राहत कार्य में जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी बुलाया गया है। अभी तक 27 लोगों को निकाला जा चुका है। अभी आधा दर्जन से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जतायी जा रही हैं।

Meerut Cold Storage: मेरठ के जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर दौराला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कोल्ड स्टोरेज में निर्माणाधीन छत के गिर जाने से कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गयी तथा 30 अन्य घायल हो गये। मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि 27 मजदूरों को मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन के अनुसार हताहत मजदूर जम्मू के उधमपुर जनपद के थे। उन्होंने बताया कि मारे गये मजदूरों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कमेटी गठित कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।

पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव और राहत कार्य में जुटी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी बुलाया गया है। अभी आधा दर्जन से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जतायी जा रही हैं । इससे पहले दौराला के पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा ने बताया था कि पांच लोगों के मरने की सूचना है।

पुलिस के अनुसार जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का काम हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार दोपहर कोल्ड स्टोरेज में लिंटर डाला जा रहा था, लेकिन अचानक लिंटर की शटरिंग गिर गई और पूरा मलबा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरा। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य जारी है।

अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी मौके पर बुलाई गई हैं, जो मलबे को हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने में लगी हैं। मेरठ की आयुक्त सेल्वा कुमारी जे, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण समेत तमाम आला पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव का काम जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?