लाइव न्यूज़ :

मथुरा: बहू और मायके वालों के मारपीट, अभद्रता और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर 60 वर्षीय ससुर ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, पुत्र ने केस दर्ज कराई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2023 14:25 IST

बुजुर्ग के पास से मिले सुसाइड नोट से पता चला कि अपनी बहू और उसके चार परिजनों द्वारा की गई मारपीट, अभद्रता तथा मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया।

Open in App
ठळक मुद्दे हाईवे थाना क्षेत्र के गांव बाजना-परखम निवासी 60 वर्षीय किसान स्वरूप सिंह के रूप में हुई। बुजुर्ग की बहू आए दिन उनसे विवाद करती थी। घर में रहने नहीं देती थी।जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा।

मथुराः मथुरा में एक बुजुर्ग ने अपनी बहू और उसके परिजनों के उत्पीड़न से तंग आकर कथित रूप से ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग के पास से मिले सुसाइड नोट से पता चला कि अपनी बहू और उसके चार परिजनों द्वारा की गई मारपीट, अभद्रता तथा मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नगर मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार को नरहौली पुल के समीप एक वृद्ध के ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त हाईवे थाना क्षेत्र के गांव बाजना-परखम निवासी 60 वर्षीय किसान स्वरूप सिंह के रूप में हुई।

सिंह के पुत्र ने पत्नी सहित उसके मायके के चार लोगों पर पिता को मारने-पीटने, जलील करने और उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस सुसाइड नोट व उसमें लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि बुजुर्ग की बहू आए दिन उनसे विवाद करती थी। घर में रहने नहीं देती थी।

 कुछ दिन पूर्व उसने अपने मायके वालों को बुलाकर स्वरूप सिंह की पिटाई भी करा दी थी। इससे वह काफी आहत थे और सोमवार को बिना बताए घर से बाहर निकल गए थे। एसपी ने बताया कि सिंह की जेब से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। सिंह के बेटे ने भी अपनी पत्नी व उसके मायके के चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुराउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?