लाइव न्यूज़ :

14 साल की लड़की ने केरोसिन डालकर खुद को लगाई आग, फिर उसके प्रेमी ने भी की आत्महत्या की कोशिश

By भाषा | Updated: September 28, 2019 14:50 IST

लड़की के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की लेकिन सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चिता से शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअचानक घटी घटनाओं से स्तब्ध ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन प्रेमिका की मौत हो गई जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। किशोरी के घर से मात्र सौ गज की दूरी पर रह रहे उसके 14 वर्षीय प्रेमी को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने भी आग लगा ली।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को प्रेमिका ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। कुछ ही दूरी पर रहने वाले प्रेमी को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने भी आत्मदाह कर लिया। अचानक घटी घटनाओं से स्तब्ध ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन प्रेमिका की मौत हो गई जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस बीच प्रेमिका के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की लेकिन सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चिता से शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोवर्धन के पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार सिंह ने बताया, "एक गांव में 14 वर्ष की किशोरी ने घर में अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। जब पड़ोसियों ने उसके घर से धुआं उठता देखा तो शोर मचाया। गांववाले जबतक बचाने की कोशिश करते तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

दूसरी ओर, किशोरी के घर से मात्र सौ गज की दूरी पर रह रहे उसके 14 वर्षीय प्रेमी को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने भी आग लगा ली। गांव वालों ने उसे मथुरा के स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत लेकिन बहुत गंभीर बताई है। वह 50 फीसदी से अधिक जली अवस्था में भर्ती किया गया है।

सिंह ने बताया, "गांव वाले मृत किशोरी का अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए थे तभी युवक के खुदकुशी करने की कोशिश की जानकारी मिली। इससे दोनों मामलों का आपसी संबंध उजागर होने की जानकारी मिली। प्रेमिका के शव को चिता से बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।" डीएसपी ने बताया युवक के कुछ स्वस्थ्य होने पर बयान लिए जाएंगे कि उसने ऐसा क्यों किया। उन्होंने कहा कि उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, तब तक पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच जारी रखेगी। 

टॅग्स :मथुरायूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP Crime: 50 साल के एक व्यक्ति ने आइसक्रीम बेचने वाले का सिर काटा, फिर कटे हुए सिर को जलाने की कोशिश की

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट