लाइव न्यूज़ :

मंगलुरुः कार और बाइक में टक्कर, मामूली दुर्घटना को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद तनाव

By भाषा | Updated: February 9, 2023 15:12 IST

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात एक कार के बाइक से टकराने को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Open in App
ठळक मुद्देबाइक को टक्कर मारने वाली कार आदिल की थी।फाजिल की पिछले महीने बदमाशों ने सुरथकल इलाके में हत्या कर दी थी। नागेश ने बाइक पर से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिर गया।

मंगलुरुः कर्नाटक के मंगलुरु स्थित सुरथकल थानाक्षेत्र के गणेशपुरा-कैकम्बा इलाके में एक मामूली दुर्घटना को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद तनाव उत्पन्न हो गया। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात एक कार के बाइक से टकराने को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

उन्होंने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाली कार आदिल की थी जिसके भाई फाजिल की पिछले महीने बदमाशों ने सुरथकल इलाके में हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के परिणामस्वरूप बाइक सवार नागेश ने बाइक पर से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिर गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों समुदाय के लोग मौके पर जमा हो गए और उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई।

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस के मुताबिक, घटना में घायल बाइक सवार नागेश और आदिल के रिश्तेदार उमर फारुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज करायी गई है। मामले के सांप्रदायिक रंग लेने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया