लाइव न्यूज़ :

मंदसौर गैंगरेप : दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार, बीजेपी नेता पर उठे सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 30, 2018 08:09 IST

मंदसौर में हाल ही में एक 7 साल का मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या की कोशिश की गई।

Open in App

मंदसौर में हाल ही में एक 7 साल का मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या की कोशिश की गई। अब घटना के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद शुक्रनार (29 जून) को लोगों ने विरोध में इलाके को बंद रखा। इतना ही नहीं लोग बच्ची को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर भी उतरे। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल्द इंसाफ का भरोसा दिलाया तो वहीं उनकी पार्टी के नेताओं का संवेदनहीन चेहरा अस्पताल में दिखा। 

मंदसौर-नीमच से सांसद सुधीर गुप्ता, बीजेपी विधायक सुदर्शन गुप्ता और भी कई पार्टी नेता संवेदनाधर्म दिखाने 7 साल की पीड़ित से मिलने इंदौर के अस्पताल पहुंचे वो पीड़ित परिवार से कहते सुने गये कि सांसद जी आए हैं कम से कम धन्यवाद तो कह दो। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता मानक अग्रवाल ने कहा है कि बीजेपी को तो पीड़ित परिवार के पैर पकड़कर माफी मांगनी चाहिये कि हम मध्यप्रदेश में बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं,  इनको शर्म आनी चाहिये।

वहीं पुलिस ने आरोपी ने 2 जुलाई तक रिमांड पर लिया है। कहा जा रहा है बच्ची बीच-बीच में बस दर्द से कराहती हुई आंख खोलकर पास बैठे पिता से इतना ही कह पा रही है कि वो मेरा हाथ पकड़कर ले गए थे। मासून के साथ इतनी हैवानियत हुई है कि रूह कांप जाएगी। पीड़ित बच्ची के चेहरे पर दांत के निशान हैं। 

इतना ही नहीं उसका प्राइवेट बुरी तरह से लहूलुहान हैं। मंदसौर जिला अस्पताल से बुधवार शाम को ही उसे यहां रैफर किया गया था। रात में ही डॉक्टरों को ऑपरेशन करना पड़ा। कहा जा रहा है कि बच्ची की आंतों को काटकर बाहर एक रास्ता बनाकर प्राइवेट पार्ट्स को रिपेयर किया गया। नाक पर जख्म इतने गहरे कि ट्यूब लगानी पड़ी और मुंह के घावों को ढंकने के लिए ल्यूकोप्लास्टी की गई। बच्ची के खून भी चढ़ाया गया है। हालत अभी स्थिर है। थोड़ा-थोड़ा पानी पीने की इजाजत दी है। बच्ची अभी भी सदमे में है, इससे बाहर निकलने में उसे वक्त लगेगा। 

स्कूल के गेट से किया अगवा

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को अभिनंदन कर्मचारी कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी आठ साल की बच्ची स्कूल से लापता हो गई है। बच्ची केशव नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा तीसरी कक्षा की छात्र है। बच्ची के परिजनों ने बताया कि सुबह उसे स्कूल छोड़ कर आये थे। शाम को जब पिता बच्ची को लेने स्कूल पहुंचे तो वह नहीं मिली। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए