लाइव न्यूज़ :

वित्तीय दिक्कतों का सामना कर रहे नशेड़ी ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर किया सुसाइड

By भाषा | Updated: July 6, 2019 06:02 IST

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रदीप अपने अभिभावकों के घर में अपनी पत्नी संगीता (32) और पुत्रियों मनस्वी (आठ), यशस्वी (पांच) और ओजस्वी (तीन) के साथ रहता था।

Open in App

नशे के आदी एक बेरोजगार व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की कथित रूप से हत्या करके आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के मसूरी पुलिस थाना क्षेत्र के न्यू शताब्दी नगर में हुई।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रदीप अपने अभिभावकों के घर में अपनी पत्नी संगीता (32) और पुत्रियों मनस्वी (आठ), यशस्वी (पांच) और ओजस्वी (तीन) के साथ रहता था। एसएसपी ने बताया कि वह नशा करता था और वित्तीय दिक्कतों का सामना कर रहा था। उसकी पत्नी संगीता कमला नेहरु नगर स्थित नेशनल ड्रग डिपेंडेंसी ट्रीटमेंट सेंटर में नर्स के तौर पर कार्यरत थी।

पुलिस ने बताया कि प्रदीप अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। प्रदीप के पिता फेरू वाल्मीकि ने बताया कि उन्होंने तड़के चार बजे अपनी बहू के चिल्लाने की आवाज सुनी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनके कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। मैंने अपने पड़ोसियों को बुलाया। वे भी दरवाजा खोलने में असफल रहे। हमने तत्काल पुलिस को सूचित किया, जिन्होंने दरवाजा तोड़ा। हमें प्रदीप और उसकी पुत्रियां बिस्तर पर मिलीं। संगीता खून से लथपथ मिली। वह रो रही थी।’’

सभी को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि प्रदीप ने अपनी पत्नी संगीता की हत्या उसके सिर पर हथौड़ा मारकर की। हो सकता है कि उसने अपनी पुत्रियों को जहर दिया हो।’’

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। 

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO