लाइव न्यूज़ :

महाशिवरात्रि के मौके पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को थी गोली मारने की तैयारी, पुलिस ने एक को धर दबोचा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 14, 2023 14:22 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के मौके पर हाजीपुर में स्थित बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर से निकलने वाले जुलूस में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर हमले की तैयारी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी भी नगर थाने में दर्ज किया गया हैगिरफ्तार युवक की पहचान माधव कुमार उर्फ माधव झा के नाम से हुई हैकेन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को महाशिवरात्री के मौके पर मारने का था प्लान

पटना: केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को महाशिवरात्री के मौके पर हत्या करने की योजना का मामला सामने आया है। इस हत्या को लेकर युवकों ने बकायदा वीडियो बनाकर सोसल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद पुलिस मकहमा में अफरा-तपरी मच गई। वीडियो में कहा गया है की नित्यानंद की सुपारी लेकर महाशिवरात्रि के मौके पर गोली मार देने का मन है। 3 साल से सपने में आ रहा है कि नित्यानंद राय को मार दिया है। शिवरात्रि के मौके नित्यानंद राय को गोली मारेंगे।

आनन-फानन में पुलिस ने वीडियो में दिख रहे एक युवक को वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के मौके पर हाजीपुर में स्थित बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर से निकलने वाले जुलूस में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर हमले की तैयारी थी। 

दो दिन पहले यह वीडियो बनाया गया था। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसकी भनक लगते ही जिले के एसपी ने एक विशएष टीम बनाकर कार्रवी का निर्देश दिया था और फिर इस टीम ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पुछताछ में मिली जानकारी के आधार पर वीडियो में दिख रहे दूसरे युवकों की तलाश की जा रही है। 

वहीं युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी भी नगर थाने में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम माधव कुमार उर्फ माधव झा है। वह वैशाली जिले के गोरौल का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने सांची पट्टी के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है। बताते दें कि हाजीपुर के बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर से निकलने वाली शिव बारात में प्रत्येक वर्ष केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय खुद शामिल होते हैं। 

बाबा भोलेनाथ को बैलगाड़ी पर सवार कर नित्यानंद गाड़ीवान बनते हैं। एक जुलूस में लाखों की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालुओं के बीच करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय की जाती है। इस बार शिव बारात में नित्यानंद राय के शामिल होने का कार्यक्रम तय था। इसमें बदमाश ने उन पर हमले की तैयारी थी।

टॅग्स :बिहारBihar Policeहाजीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए