लाइव न्यूज़ :

राजीव चौक स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूद कर शख्स ने खुदकुशी की, इस लाइन की सेवा बहाल

By भाषा | Updated: January 15, 2019 20:36 IST

अधिकारियों ने बताया कि शहर के सिरसापुर इलाके के रहने वाले प्रमोद कुमार ने नोएडा सिटी सेंटर की ओर जाने वाली ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की।

Open in App

दिल्ली मेट्रो के तमाम उपायों के बावजूद स्टेशनों पर खुदकुशी की घटनाएं बंद नहीं हो रही हैं। मंगलवार सुबह राजीव चौक स्टेशन पर 45 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कथित रूप से कूद कर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह के व्यस्त समय के दौरान हुई। इस वजह से द्वारका को नोएडा से जोड़ने वाली ब्लू लाइन पर सेवा 15-20 मिनट प्रभावित रही।पुलिस ने कहा कि उन्हें सुबह नौ बजकर 34 मिनट पर घटना के बारे में सूचना मिली।अधिकारियों ने बताया कि शहर के सिरसापुर इलाके के रहने वाले प्रमोद कुमार ने नोएडा सिटी सेंटर की ओर जाने वाली ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की।पुलिस उपायुक्त (दिल्ली मेट्रो) दिनेश गुप्ता ने बताया कि उन्हें लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अधिकारियों ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।पुलिस के एक आला अफसर ने कहा कि कुमार रोहिणी के ईएसआई अस्पताल में काम करते थे लेकिन कुछ वक्त पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी।अधिकारी ने बताया कि उनकी पत्नी पांच साल उनसे अलग हो गई थीं। उनकी कोई संतान नहीं है और वह अकेले रहते थे। वह फिलहाल बेरोजगार थे और अपनी भविष्य निधि निकालने के लिए नोएडा जा रहे थे।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह