लाइव न्यूज़ :

युवक ने अपने तीन मासूम बेटों का दबाया गला: दो की मौत, एक गंभीर, बाद में खुद भी फंदे पर झूला

By भाषा | Updated: September 13, 2020 07:08 IST

बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि कछारटोला गांव का निवासी अंतु उर्फ भूरा सिंह पुसाम (27) की पत्नी तीन बेटों को लेकर मायके गई थी, जिन्हें लाने वह गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर ग्राम सोनपुरी गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पत्नी के मायके से नहीं आने से नाराज एक व्यक्ति ने शनिवार सुबह कथित रूप से अपने तीन मासूम बेटों का गला दबा दिया।इसके बाद इस व्यक्ति ने खुद भी पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बालाघाटः मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पत्नी के मायके से नहीं आने से नाराज एक व्यक्ति ने शनिवार सुबह कथित रूप से अपने तीन मासूम बेटों का गला दबा दिया, जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद इस व्यक्ति ने खुद भी पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बालाघाट जिले के रूपझर पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम चारटोला की पहाड़ी पर स्थित कछारटोला में हुई।बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि कछारटोला गांव का निवासी अंतु उर्फ भूरा सिंह पुसाम (27) की पत्नी तीन बेटों को लेकर मायके गई थी, जिन्हें लाने वह गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर ग्राम सोनपुरी गया था।उन्होंने कहा कि पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया, जिसके बाद वह तीनों बच्चों को साथ लेकर अपने गांव रवाना हो गया और रास्ते में उसने तीनों बच्चों का कथित रूप से गला दबा दिया।रूपझर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाली सोनगुड्डा पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार मृतक के रिश्तेदार अंकुश पुसाम ने बच्चों की आवाज सुनकर जब घटनास्थल पहुंचा तो उसने देखा कि अंतु पुसाम का शव पेड़ से फांसी पर लटका था, जबकि उसके पैर के पास ही तीनों मासूम जमीन पर थे, जिनमें से उसके दो बेटों समीर (छह) और कैलाश (चार) की मौत हो गई थी और एक वर्षीय मासूम आकाश की सांसे चल रही थी।तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को बरामद कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए उकवा अस्पताल भिजवाया है, जबकि मासूम आकाश को उपचार हेतु बालाघाट जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया है।उन्होंने कहा कि बहरहाल अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि घटना की वास्तविक वजह क्या है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि पत्नी के मायके चले जाने से अंतु मानसिक तनाव में था और जब वह उसे घर लाने पहुंचा और वह उसके साथ नहीं लौटी तो उसने यह कठोर कदम उठाया। तिवारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

टॅग्स :हत्याकांडमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार