लाइव न्यूज़ :

सुबह सुबह मंदिर से आई बच्चे के चिल्लाने की आवाज़, जाकर देखा तो उड़ गए सबके होश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 26, 2018 07:51 IST

नालंदा जिले के खंदकपर नीलकंठ मंदिर से रविवार की सुबह एक बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई. इसे सुन सुबह में उधर से गुजर रहे लोगों ने वहां जाकर देखा. वहां एक युवक बच्ची पर हमला कर रहा था.

Open in App

पटना, 26 नवंबर: बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर में एक सिरफिरे युवक द्बारा आठ साल की बच्ची को अगवा कर उसकी बलि देने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के दौरान बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन लोगों ने उसे बचा लिया. सिरफिरा बच्ची को बहला-फुसला कर मंदिर में ले गया था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के खंदकपर नीलकंठ मंदिर से रविवार की सुबह एक बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई. इसे सुन सुबह में उधर से गुजर रहे लोगों ने वहां जाकर देखा. वहां एक युवक बच्ची पर हमला कर रहा था. बताया जा रहा है कि मंदिर में बच्ची की बलि दी जाने वाली थी. मौके पर पहुंचे लोगों ने हमलावर युवक को पकड़कर बच्ची को बचाया और बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा, जहां वह भर्ती है. घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर के पास भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

भीड़ ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा. लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस उसे छुड़ाकर अपने साथ ले गई. बॉक्स बच्ची को दिया था मिठाई का लालच घायल बच्ची नालंदा के अजीज घाट निवासी संजय चौधरी की आठ साल की पुत्री कुमकुम है. वह मंदिर के पास सहेलियों के साथ खेल रही थी, तभी पटना जिला के दनियावां का निवासी बिट्टू मांझी हाथ में मिठाई लिए आया और बच्ची को मिठाई का लालच देकर अपने पास बुला लिया. बच्ची जैसे ही उसके पास पहुंची, सिरफिरे ने अपने दूसरे हाथ में रखे चाकू से उसकी गर्दन, ललाट और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए.

फिर उसे जबरन मंदिर में ले गया. घायल बच्ची और उसकी सहेलियां के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुट गए. बॉक्स अर्धविक्षिप्त बताया जा रहा सिरफिरा युवक पकड़ा गया युवक अर्धविक्षिप्त बताया जा रहा है. पुलिस जांच कर रही है कि वह अपने घर से 50 किलोमीटर दूर बिहा शरीफ कैसे पहुंचा और उसने मंदिर के पास खेल रही बच्ची को शिकार क्यों बनाया?

लोगों की नजर समय रहते सिरफिरे पर पड़ गई और बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े. इस दौरान लोगों ने देखा तो सिरफिरा बच्ची के शरीर के कुछ हिस्सों पर धारदार हथियार से प्रहार कर काट चुका था. लेकिन लोगों ने किसी तरह बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया तब जाकर बच्ची की जान बची. युवक वे किन परिस्थितियों में बच्ची का बलि देने की कोशिश की इस मामले की जांच चल रही है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?