लाइव न्यूज़ :

15 साल से था फरार, पुलिस ने आखिरकार वॉशिंग मशीन के अंदर से किया गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 27, 2017 15:27 IST

सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन और पोस्टिंग दिलाने के नाम पर की थी लाखों की ठगी। 

Open in App

15 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी को पुलिस ने वॉशिंग मशीन के अंदर से बरामद किया। असल में जिस समय मुंबई पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके जुहू स्थित फ्लैट पहुंची तो पहले तो उसकी पत्नी ने पुलिस को घर में घुसने नहीं दिया लेकिन पुलिस के पास इस बात के पुख्ता सबूत थे कि आरोपी घर में ही छिपा है। इसके बाद पुलिस जब घर में तलाशी लेने लगी तो उन्हें आरोपी वॉशिंग मशीन के अंदर कपड़ों के बीच छिपा मिला।   

कौन है आरोपी 

आरोपी का नाम  मनोज तिवारी है। वह पिछले 14 सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंकर भागा जा रहा था। 1999 से मनोज ने धोखेबाजी का काम करना शुरू कर दिया था। मनोज लोगों को अपनी बातों में फंसाकर एडमिशन और नौकरी के नाम ठगी करता था। कुछ छात्रों से मनोज ने बीएड में एडमिशन दिलाने की बात कही और मोटी रकम हड़प ली। इस बात शिकायत लेकर कुछ छात्र पुलिस के पास गए। 

उस वक्त पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया लेकिन मनोज की वकील पत्नी ने उसे छुड़ा लिया। मनोज इसके बाद कोर्ट की तारीखों पर हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद मनोज के नाम का वारंट निकला और पुलिस को सूचना मिली कि मनोज अपने घर में ही छुप कर बैठा है। देर शाम जब पुलिस मनोज के घर पहुंची तो पहले वकील पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन फिर पुलिस ने मनोज को ढूंढ ही निकाला।

मुंबई पुलिस ने बताया कि मनोज की पत्नी को भी पुलिस ने गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में मनोज के और भी कई धोखाधड़ी के खुलासे हुए है। मनोज ने पुणे में कई सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन और मनचाही जगह पर पोस्टिंग दिलाने की बात कहकर उनसे लाखों रुपये ठगे थे।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOMG: फ्लाइट में मोजे उतारने पर को-पैसेंजर ने मारा चाकू

क्राइम अलर्टमर्डर मिस्ट्रीः तो क्या अनसुलझा ही रह जाएगा प्रद्युम्न हत्याकांड!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?