मैहर में हैवानियत! 10 वर्ष की मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली पीड़िता, दो आरोपी गिरफ्तार

By संजय परोहा | Published: July 29, 2023 08:43 AM2023-07-29T08:43:08+5:302023-07-29T10:14:12+5:30

पुलिस ने कहा कि आज सुबह बच्ची खून से लथपथ मिली, जिसके साथ में बहुत ही दुर्दांत तरीके से दुष्कर्म हुआ है। उन्होंने कहा कि जब जांच की गई तो दो आरोपियों की जानकारी मिली। मामले में दोनों पुलिस हिरासत में हैं।

Maihar 10 year old girl gang-raped victim found soaked in blood two accused arrested | मैहर में हैवानियत! 10 वर्ष की मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली पीड़िता, दो आरोपी गिरफ्तार

मैहर में हैवानियत! 10 वर्ष की मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली पीड़िता, दो आरोपी गिरफ्तार

Highlights रेप के बाद आरोपियों ने मासूम के गुप्तांग में लकड़ी डाल दिया। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।आरोपी मैहर मंदिर प्रबंध समिति की गौशाला के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

सतनाःमध्य प्रदेश के सतना में एक प्रसिद्ध मंदिर के पास 10- 12 वर्ष की मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। रेप के बाद आरोपियों ने मासूम के गुप्तांग में लकड़ी डाल दिया। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों दोनों ही आरोपी मैहर मंदिर प्रबंध समिति की गौशाला के कर्मचारी हैं। सूचना के बाद एसडीओपी लोकेश डावर सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली कि सतना में 11-12 साल की आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। लड़की बीते गुरुवार दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर से लापता हो गई थी। वह शुक्रवार सुबह घर लौटी।

उसकी हालत बेहद खराब थी। वजह पूछने पर उसने परिजन को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद परिजन स्थानीय लोगों के साथ थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया है। इस विभत्स दुष्कर्म मामले में पकड़े गए आरोपी रवि चौधरी और अतुल बढ़ोलिया मां शारदा माता मंदिर समिति मैहर के कर्मचारी हैं। उन्होंने गांव से बाहर सुनसान पहाड़ी पर ले जाकर मासूम बच्ची से घिनौना कृत्य किया और गुप्तांग में लकड़ी डाली। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। 

पुलिस ने कहा कि आज सुबह बच्ची खून से लथपथ मिली, जिसके साथ में बहुत ही दुर्दांत तरीके से दुष्कर्म हुआ है। उन्होंने कहा कि जब जांच की गई तो दो आरोपियों की जानकारी मिली। मामले में दोनों पुलिस हिरासत में हैं। आगे की विधिवत कार्यवही की जा रही है, जिससे आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। 

पुलिस ने कहा कि फिलहाल पीड़ित मासूम बच्ची को रेफर किया गया है। जिसकी जानकारी के लिए डॉक्टर ने कोई स्पष्ट स्टेटमेंट नहीं दिया है। उधर, माँ शारदा प्रबंध समिति मैहर मन्दिर समिति ने दोनों ही आरोपियों को मन्दिर की सेवा समिति से निकल दिया है।

Web Title: Maihar 10 year old girl gang-raped victim found soaked in blood two accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे