लाइव न्यूज़ :

महासमुंदः माता-पिता और दादी की हत्या कर शव को जलाया, पुलिस ने ​पुत्र को गिरफ्तार किया, वजह सुन होंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2023 19:45 IST

पुटका गांव निवासी प्रभात भोई (53), उनकी पत्नी झरना भोई (47) और प्रभात की मां सुलोचना भोई (75) की हत्या के आरोप पुलिस ने प्रभात के पुत्र उदित भोई (24) को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभात भोई करीब के पैकिन गांव के माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक थे।उदित नशे का आदि है और पैसों की मांग को लेकर अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ा करता था।माता-पिता और दादी इलाज के लिए रायपुर जाने के नाम से घर से निकले और वापस नहीं लौटे।

महासमुंदः छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में माता-पिता और दादी की हत्या कर शव को जलाने के आरोप में पुलिस ने ​पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुटका गांव निवासी प्रभात भोई (53), उनकी पत्नी झरना भोई (47) और प्रभात की मां सुलोचना भोई (75) की हत्या के आरोप पुलिस ने प्रभात के पुत्र उदित भोई (24) को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभात भोई करीब के पैकिन गांव के माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक थे।

उन्होंने बताया कि ​उदित नशे का आदि है और पैसों की मांग को लेकर अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ा करता था। पुलिस ​अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को उदित ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी कि आठ तारीख को उसके माता-पिता और दादी इलाज के लिए रायपुर जाने के नाम से घर से निकले और वापस नहीं लौटे।

उन्होंने बताया कि उदित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी बीच जब ​उदित का भाई अमित कुमार भोई, जो रायपुर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का छात्र है, अपने गांव पहुंचा तब उसके चाचा पंचानन भोई ने बताया कि उसके माता-पिता और दादी लापता हैं।

इसके बाद अमित, चाचा के साथ अपने घर के पीछे गया तो देखा कि कुछ जलाया गया है। जब उसने राख हटाकर देखा तब उसमें कुछ मानव हड्डी के टुकड़े मिले। उन्होंने कहा कि अमित ने यह सब देखा तब उसे अनहोनी की आशंका हुई और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल गांव पहुंचा और राख तथा हड्डी को जब्त कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली कि उदित अपने माता-पिता और दादी के साथ गांव में रहता था और उसका छोटा भाई अमित रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उदित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तब उसने तीनों की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के दिन उदित का अपने पिता से पैसों को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने बताया कि सात और आठ तारीख की रात में जब उसके माता-पिता और दादी सो रहे थे, तब उसने हॉकी स्टिक से उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के दो दिनों बाद उदित ने तीनों शवों को लकड़ी और सेनेटाइजर की मदद से जला दिया और घर की सफाई कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिता को जीवित बताने के लिए वह पिता के फोन-पे से खरीदारी कर रहा था, लेकिन पकड़ा गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर