लाइव न्यूज़ :

उर्वी की बेरहमी से हत्या, शव नहर में फेंका, परिवार ने कहा- लिव-इन पार्टनर ने मारा, मुंबई में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 22, 2022 19:01 IST

मुंबईः अपराध शाखा के डीसीपी अमित काले नवी मुंबई में बताया कि घटना 12 दिसंबर, 2022 को हुई थी। पुल के पास 25 से 30 साल की उम्र की एक महिला का शव मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देशव को नाना साहिब अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी रियाज के साथ वाशी में दुकान पर जाते देखा था।दिल्ली में श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी गई थी। 

मुंबईः राजस्थान के बूंदी की रहने वाली 27 वर्षीय उर्वी वैष्णव नवी मुंबई में मृत पाई गई। उर्वी के परिवार ने लिव-इन-पार्टनर रियाज खान पर हत्या का आरोप लगाया है। शव नवी मुंबई से शनिवार को बरामद किया गया। पीड़िता के परिवार ने कहा कि लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। 

उर्वी पिछले 7 साल से एक होटल में वेटर का काम करती थी। पीड़िता के परिवार ने कहा कि 7 माह से वह रियाज खान नाम के शख्स के संपर्क में आई थी और दोनों साथ रह रहे थे। उर्वी के दो भाई भी साथ रहते थे। 13 दिसंबर को रियाज ने उसे होटल छोड़ा और फिर वह लौटकर नहीं आई। 

लड़की के परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि रियाज खान ने उसे धोखा दिया और उसकी हत्या कर दी। कोपर खेरन इलाके में अपने घर से लापता होने के चार दिन बाद शनिवार को नवी मुंबई में एक 27 वर्षीय महिला का शव मिला।  उसके भाइयों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद था।

इसके बाद उसके परिजनों ने नेरूल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। 17 दिसंबर को उर्वी की लाश एक नहर के पास पड़ी मिली थी। शव को नाना साहिब अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और बाद में उसके परिवार को सौंप दिया गया।

अपराध शाखा के डीसीपी अमित काले नवी मुंबई में बताया कि घटना 12 दिसंबर, 2022 को हुई थी। हमें एक पुल के पास 25 से 30 साल की उम्र की एक महिला का शव मिला था। इसके बाद पनवेल थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। नवी मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 2 ने मामले की जांच की।

साक्ष्य से पता चला कि लड़की एक दोस्त के साथ एक चप्पल की दुकान पर गई थी। वाशी की एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में वह रियाज के साथ नजर आ रही थी। जांच के दौरान हमने पाया कि आरोपी व्यक्ति पहले जिम ट्रेनर के रूप में काम करता था। हमने मामले की आगे जांच की और घनसोली में उस व्यक्ति का पता लगाने से पहले इलाके के कई जिमों की जांच की।

हमने सह-आरोपी इमरान शेख को हिरासत में लेकर शुरुआत की। फिर उसने हमें मुख्य संदिग्ध के बारे में बताया। उर्वी ब्रांडेड सैंडल पहने नजर आई। पुलिस ने दुकान का पता लगाया था और उर्वी को उसके लापता होने से लगभग 8 दिन पहले दुकान के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी रियाज के साथ वाशी में दुकान पर जाते देखा था।

दिल्ली में श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी गई थी। आरोपी आफताब पूनावाला (28) ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसदिल्ली पुलिसश्रद्धा वालकर हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप