लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भिवंडी में सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, पड़ोसी आरोपी हुआ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2019 01:29 IST

भिवंडी के पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे के मुताबिक आरोपी भरत कुमार कोरी पोर्टर का काम करता है और भिवंडी के नजदीक कारीवली गांव के सुभाषनगर इलाके में रहता हैं जहां पर पीड़िता भी रहती थी। उन्होंने बताया, ‘‘शनिवार रात को कोरी ने घर के बाहर से बच्ची का अपहरण किया और सुनसान जगह पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देघटनास्थल से लौटने से पहले उसने बच्ची की हत्या कर दी और पत्थर से उसका सिर कुचल दिया।शिंदे के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है और आरोपी पर पोक्सो के तहत कार्रवाई होगी।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 30 वर्षीय पड़ोसी द्वारा एक सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची का अपहरण शनिवार रात को किया गया था और रविवार सुबह उसका शव मिला।

भिवंडी के पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे के मुताबिक आरोपी भरत कुमार कोरी पोर्टर का काम करता है और भिवंडी के नजदीक कारीवली गांव के सुभाषनगर इलाके में रहता हैं जहां पर पीड़िता भी रहती थी। उन्होंने बताया, ‘‘शनिवार रात को कोरी ने घर के बाहर से बच्ची का अपहरण किया और सुनसान जगह पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

घटनास्थल से लौटने से पहले उसने बच्ची की हत्या कर दी और पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। सुबह राहगीरों ने झाड़ियों में शव होने की सूचना पुलिस को दी।’’ शिंदे के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है और आरोपी पर पोक्सो और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रथाइनरेपपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा