लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ट्रेन में पत्नी व बेटी के लिए बैठने की जगह मांगी तो यात्रियों ने शख्स को पीट-पीटकर मार डाला, जानें पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 14, 2020 09:27 IST

पुणे में एक ट्रेन का जनरल कोच यात्रियों से खचाखच भरा होने की वजह से उसने एक महिला यात्री से पत्नी और रो रही बेटी के लिए थोड़ी सी जगह देने का आग्रह किया. लेकिन महिला सागर से उलझ पड़ी और बदतमीजी करने का आरोप लगाया. सीट के लिए शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि साथ में यात्रा कर रहे 12 लोगों ने सागर की पिटाई शुरू कर दी.

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पत्नी द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार 12 लोगों का समूह सागर को तकरीब दौंड स्टेशन आने तक पीटता रहा.दौंड पुलिस ने पिटाई करने वाले समूह पर भादंवि की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

ट्रेन के जनरल कोच में अपनी पत्नी और दो वर्षीय बेटी के लिए बैठने की जगह मांग रहे युवक की सहयात्रियों के एक समूह ने बेदम पिटाई कर जान ले ली. घटना आज पुणे से दौंड स्टेशन के बीच की है. मृतक सागर मरकड़ (26) अपनी पत्नी ज्योति, दो वर्षीय बेटी और मां के साथ मुंबई-लातूर-बीदर एक्सप्रेस में पुणे से चढ़ा था.

जनरल कोच यात्रियों से खचाखच भरा होने की वजह से उसने एक महिला यात्री से पत्नी और रो रही बेटी के लिए थोड़ी सी जगह देने का आग्रह किया. लेकिन महिला सागर से उलझ पड़ी और बदतमीजी करने का आरोप लगाया. सीट के लिए शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि साथ में यात्रा कर रहे 12 लोगों ने सागर की पिटाई शुरू कर दी.

मारने वालों लोगों में छह महिलाएं भी शामिल थीं. मृतक की पत्नी द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार 12 लोगों का समूह सागर को तकरीब दौंड स्टेशन आने तक पीटता रहा. उसने और मां ने कई मर्तबा लोगों से सागर को छोड़ देने की गुहार लगाई लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी. रेलवे पुलिस ने बताया कि पिटाई से बेदम सागर को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया.

लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दौंड पुलिस ने पिटाई करने वाले समूह पर भादंवि की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पीडि़त परिवार कल्याण का रहने वाला है और कोल्हापुर जिले के कुर्दुवाड़ी में परिवार में हुए निधन के कार्यकर्म में शामिल होने जा रहा था.

टॅग्स :लोकमत समाचारपुणेरेल हादसाहत्याकांडमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह