लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Pune: खड़ी सरकारी बस में 26 वर्षीय महिला से दत्ता गाडे ने किया बलात्कार?, बस दूसरे स्टैंड पर आ गई वहां चलो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2025 17:02 IST

Maharashtra Pune: अंधेरा था और जैसे ही महिला बस में चढ़ी, आरोपी भी अंदर आ गया और उसके साथ बलात्कार कर घटनास्थल से फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पीड़िता को विशाल बस अड्डा परिसर के एक सुनसान हिस्से में खड़ी खाली बस में ले गया।पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है।मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पैठण जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी।

Maharashtra Puneमहाराष्ट्र के पुणे शहर में राज्य परिवहन की एक खड़ी बस में एक व्यक्ति ने 26 वर्षीय महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी और बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है। मंगलवार की सुबह हुई इस घटना पर विपक्षी दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने पुणे क्षेत्र में बढ़ते अपराध से निपटने में विफल रहने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह विभाग को दोषी ठहराया। स्वरगेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध दत्तात्रेय रामदास गाडे (36) के खिलाफ चोरी और चेन झपटमारी के मामले दर्ज हैं।

स्वरगेट महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के सबसे बड़े बस जंक्शनों में से एक है। महिला के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब पौने छह बजे वह सतारा जिले के फलटण के लिए एक स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उससे बातचीत करते हुए उसे 'दीदी' कहकर बुलाया।

महिला के अनुसार आरोपी ने उससे कहा कि सतारा के लिए बस दूसरे स्टैंड पर आ गई है। आरोप है कि इसके बाद वह उसे स्टेशन परिसर में ही खड़ी एक खाली 'शिव शाही' एसी बस में ले गय और बस के अंदर की लाइटें चालू न होने के कारण वह पहले तो बस में चढ़ने से हिचकिचाई, लेकिन व्यक्ति ने उसे आश्वस्त किया कि यह सही बस है।

महिला के अनुसार आरोपी ने उससे कहा कि वह बस में चढ़ने के बाद टॉर्च जलाकर देख सकती है, इसके बाद वह उसके पीछे अंदर गया और फिर दुष्कर्म करके भाग गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गाडे की पहचान की और उसे पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई हैं। पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल ने बाद में पत्रकारों को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला आरोपी के साथ बस की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि घटना के समय बस अड्डा परिसर में कई लोग और कई बसें थीं।

डीसीपी ने कहा कि महिला ने घटना के तुरंत बाद पुलिस से संपर्क नहीं किया, बल्कि फलटन जाने वाली बस में सवार हो गई और यात्रा के दौरान अपने दोस्त को फोन पर घटना के बारे में बताया। पाटिल ने कहा कि अपने दोस्त की सलाह पर वह थाने चली गई। अधिकारी ने कहा कि महिला की हालत स्थिर है और उसने पुलिस को स्पष्ट बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी ने बताया कि पुणे जिले के शिकारपुर और शिरुर थानों में गाडे के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने आठ टीम बनाई हैं। अधिकारी ने बताया कि खोजी कुत्तों की टीम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने इस घटना को लेकर भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि पास में ही पुलिस चौकी है और इलाके में नियमित गश्त होती है। सुले ने पत्रकारों से कहा, "फिर भी स्वरगेट में इस तरह की घटना होती है, जो दर्शाता है कि असामाजिक तत्वों को कानून का कोई डर नहीं है।

गृह विभाग पुणे में अपराध रोकने में विफल रहा है। इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक अदालत में होनी चाहिए और आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।" कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया कि राज्य में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि एमएसआरटीसी बसें महाराष्ट्र की जीवन रेखा हैं और अब एमएसआरटीसी बस के अंदर बलात्कार की घटना हुई है। उन्होंने कहा, "जब दिल्ली में निर्भया सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी, तो लोगों ने सरकार बदल डाली थी। आप (भाजपा नीत सरकार) महिलाओं के लिए लाडकी बहिन योजना (वित्तीय सहायता प्रदान करना) को बढ़ावा देते हैं, लेकिन लोगों के बुनियादी मुद्दों को नजरअंदाज करते हैं।"

महाराष्ट्र : मुलुंड में व्यक्ति ने सास को जिंदा जलाया, खुद की भी झुलसकर मौत

मुंबई के मुलुंड इलाके में 56 वर्षीय एक व्यक्ति ने टेम्पो (वाहन) में आग लगाकर अपनी सास को कथित तौर पर मार डाला और घटना के दौरान जल जाने से उसकी भी जान चली गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की सास टेम्पो में बैठी थी। नवघर पुलिस थाने के एक अधिकारी के बताया कि मृतक कृष्णा दाजी अश्तांकर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना सोमवार को हुई थी। मृतक की सास बाबी दाजी उसेरे 72 वर्ष की थी। पुलिस ने बताया कि अश्तांकर टेंपो (वाहन) चालक था और छह महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर बोरिवली में एक मरीज की देखभाल के लिए बतौर केयरटेकर रहने चली गई थी। उसका बेटा और विवाहित बेटी भी अन्यत्र रहते थे।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि अश्तांकर को शराब की लत थी और वह अकेले रहने से व्यथित था। उसे शक था कि उसकी सास ने ही उसकी पत्नी को अलग रहने के लिए उकसाया था। मृतका के बेटे के अनुसार, अश्तांकर सोमवार को अपनी सास को आंखों की सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाने वाला था।

टेंपो में सवार होने के बाद उसने वाहन का पिछला द्वार बंद कर दिया और महिला पर किसी भारी वस्तु से हमला करने के बाद आग लगा दी। छोटी जगह होने के कारण अश्तांकर खुद भी आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद दमकल कर्मियों के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वाहन का शटर तोड़ा गया और दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :Puneमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा