लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Panchgani: छोटे कपड़े पहन 12 महिला गायिका और वेटर बन 20 ग्राहकों के सामने अश्लील नृत्य?, होटल हीराबाग का मालिक समेत 21 अरेस्ट, 25 लाख रुपये कीमत मोबाइल फोन और कार जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2025 19:16 IST

Maharashtra Panchgani: भारतीय न्याय संहिता, महाराष्ट्र होटल, रेस्तरां और बार रूम में अश्लील नृत्य निषेध तथा महिलाओं की गरिमा की रक्षा अधिनियम, 2016 के साथ-साथ महाराष्ट्र निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को छापेमारी की गई। छोटे कपड़े पहनकर, करीब 20 ग्राहकों के सामने अश्लील नृत्य कर रही थीं। ‘काउंसलिंग’ के बाद महिलाओं को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Maharashtra Panchgani: महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल पंचगनी के निकट एक होटल में महिलाओं द्वारा अश्लील नृत्य किये जाने के मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सतारा जिले के भीलर स्थित होटल हीराबाग का मालिक भी आरोपियों में शामिल है। भारतीय न्याय संहिता, महाराष्ट्र होटल, रेस्तरां और बार रूम में अश्लील नृत्य निषेध तथा महिलाओं की गरिमा की रक्षा अधिनियम, 2016 के साथ-साथ महाराष्ट्र निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

सतारा पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि होटल में ‘बार डांसर’ के रूप में काम करने वाली महिलाओं की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को छापेमारी की गई। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘करीब 12 महिलाएं गायिकाओं और वेटर के रूप में, छोटे कपड़े पहनकर, करीब 20 ग्राहकों के सामने अश्लील नृत्य कर रही थीं।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 25 लाख रुपये से अधिक कीमत के संगीत उपकरण, मोबाइल फोन और एक कार जब्त की गई है। मामले में जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि इन महिलाओं को कहां से लाया गया था। उन्होंने कहा कि ‘काउंसलिंग’ के बाद महिलाओं को उनके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली