लाइव न्यूज़ :

फेक एनसीबी अधिकारी बन बदमाशों ने अभिनेत्री से मांगे 20 लाख रुपए, परेशान महिला की खुदकुशी पर नवाब मलिक ने कह दी यह बात

By आजाद खान | Updated: December 27, 2021 10:10 IST

मुंबई में एनसीबी का इतना डर बन गया है कि फिल्मी हस्तियां सुसाइड तक करने लगी है। ऐसे ही एक अभिनेत्री के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देफेक एनसीबी के डर और पैसे की मांग से परेशान मुंबई में एक अभिनेत्री ने सुसाइड कर लिया है।आरोप है महिला के पास दो अपराधी एनसीबी अधिकारी बन कर गए थे और उसे डराया धमकाया था।मामले में पुलिन ने दो फेक एनसीबी अधिकारी बनने वालों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्राइम अलर्ट:मुंबई में एक अभिनेत्री द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि महिला के सामने कुछ लोग गए और बताया कि वे एनसीबी के अधिकारी हैं। इसके बाद वे उन लोगों ने महिला डराया और धमका कर पैसे की मांग की। अपराधियों ने पहले महिला से 40 लाख रुपए मांगे जिस पर वह तैयार नहीं हुई और उसके बाद उन लोगों को बीच यह डील 20 लाख रुपए पर तय हुई। पुलिस का कहना है कि महिला इस घटना से सदमे में थी और इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की पुलिस तलाश भी कर रही है। अभिनेत्री ने यह सुसाइड मुंबई के एक किराए वाले फ्लैट में की है। 

पुलिस को महिला के दो दोस्तों पर भी है शक

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि उन्हें इस सुसाइड में महिला के दो दोस्तों पर भी शक है। पुलिस का कहना है कि जब अपराधियों ने महिला के सामने फेक एनसीबी अधिकारी बन कर आए थे तब ये महिला के दो दोस्त वहां मौजूद थे। पुलिस को शक है कि महिला से पैसे एंठने के लिए उसके ही दोस्तों ने अपराधियों के साथ मिलकर योजना बनाई होगी। हालांकि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और फेक एनसीबी अधिकारी बनने के आरोप में दो अपराधियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस महिला के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। 

मामले में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने साधा एनसीबी पर निशाना

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने इस सुसाइड जिक्र करते हुए एनसीबी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एनसीबी मुंबई में अपना प्राइवेट आर्मी चलाती है जो इस तरह से आम लोगों को परेशान करते हैं और उनसे पैसों की मांग करते हैं। इस मामले में आगे बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि एनसीबी के ऐसे ही कुछ लोगों को जैसे गोसावी और भानुशाली को वे पहले भी बेनकाब कर चुके हैं। 

टॅग्स :क्राइममुंबईमहाराष्ट्रहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई