लाइव न्यूज़ :

नागपुर में महावितरण के सब स्टेशन में कार्यरत महिला ऑपरेटर पर हमला, ब्रेकअप से आहत युवक की करतूत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 1, 2021 13:53 IST

हमलावर सचिन भरत कांबले (38) मुंबई को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. गणेशपेठ के गोदरेज आनंदम परिसर में महावितरण का सब स्टेशन है.

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार की शाम हुई इस वारदात से परिसर में खलबली मच गई.फेसबुक पर युवती से मित्रता हुई. सचिन ने युवती से शादी करने का प्रस्ताव किया. वह युवती के परिजनों से भेंट करने के लिए नागपुर भी आया था.

नागपुरः महावितरण के सब स्टेशन में कार्यरत एक महिला ऑपरेटर पर ब्रेकअप के चलते उसके मित्र ने हमला कर दिया. गुरुवार की शाम हुई इस वारदात से परिसर में खलबली मच गई.

नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए हमलावर सचिन भरत कांबले (38) मुंबई को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. गणेशपेठ के गोदरेज आनंदम परिसर में महावितरण का सब स्टेशन है. यहां जख्मी युवती ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है. बताया जाता है कि वह पति से अलग रहती है. सचिन भी तलाकशुदा है. वह मुंबई की निजी फर्म में कार्य करता है.

उसकी फेसबुक पर युवती से मित्रता हुई. सचिन ने युवती से शादी करने का प्रस्ताव किया. वह युवती के परिजनों से भेंट करने के लिए नागपुर भी आया था. कतिपय कारणों से कुछ समय पहले दोनों की मित्रता में दरार आ गई. युवती ने सचिन से बात करना बंद कर दिया. वह सचिन को फोन पर भी प्रतिसाद नहीं देने लगी. इससे सचिन संतप्त हो गया था.

युवती को सबक सिखाने का तय किया

उसने युवती को सबक सिखाने का तय किया. सचिन एक दिन पहले नागपुर पहुंचा. उसे आज युवती के ड्यूटी पर होने का पता था. वह नशे की अवस्था में शाम 5 बजे सब स्टेशन पहुंचा. युवती पर पुन: बात करने के लिए दबाव बनाने लगा. युवती द्वारा इनकार किए जाने से सचिन आगबबूला हो गया. उसके पास चाकू भी था. सचिन ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया.

युवती मजबूत कद-काठी की है. उसने हिम्मत दिखाकर सचिन का मुकाबला किया. इससे सचिन हिंसक हो गया. उसने पेट और हाथ पर दांत से काटकर युवती को जख्मी कर दिया. इसी बीच युवती का शोर-शराबा सुनकर परिसर के लोग मदद के लिए दौड़े. उन्होंने सचिन को दबोच लिया. उसकी धुनाई कर दी.

गणेशपेठ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. उसने सचिन को गिरफ्तार कर लिया. उससे चाकू भी बरामद कर लिया. सचिन का कहना है कि युवती द्वारा शादी से इनकार किए जाने से उसने हमला किया है. उसके खिलाफ सरकारी कर्मी पर हमले का मामला दर्ज किया गया है.

सुरक्षा रक्षकों का अभाव इस घटना से महावितरण की महिला कर्मियों में दहशत मची हुई है. महावितरण के कई सब स्टेशन में महिला ऑपरेटर तैनात हैं. अधिकांश सब स्टेशन पर सुरक्षा रक्षक भी नहीं होता है. महिला ऑपरेटर अकेले ही ड्यूटी करती हैं. उन्हें कई मर्तबा परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने सुरक्षा रक्षकों के तैनाती की मांग की है.

टॅग्स :नागपुरक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा