लाइव न्यूज़ :

रायगढ़ के महाड में 5 मंजिला इमारत गिरी, करीब 70 लोगों के फंसे होने की आशंका, 25 को निकाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2020 21:19 IST

महाराष्ट्र के मंत्री मंत्री अदिति टटकरे ने कहा कि रायगढ़ जिले के महाड में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और मलबे से लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।200 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। 15 लोगों को बचाया जा चुका है।

रायगढ़ः महाराष्ट्र में बड़ा हादसा हो गया। रायगढ़ जिले के महाड में एक 5 मंजिला इमारत की 3 मंजिलें ढह गईं। 200 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। 15 लोगों को बचाया जा चुका है।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने कहा कि रायगढ़ जिले के महाड में एक मकान ढहने की सूचना मिली है, कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना है। NDRF की 3 टीमें घटनास्थल पर पहुंच रही हैं। महाराष्ट्र के मंत्री अदिति टटकरे ने कहा कि रायगढ़ जिले के महाड में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की जा रही है। फिलहाल बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और मलबे से लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। 

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को पांच मंजिला इमारत गिर गई। पुलिस ने बताया कि इमारत दस साल पुरानी थी और मलबे में करीब 70 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि यह इमारत महाड तहसील के काजलपुरा में बनी थी। अधिकारी ने बताया कि अब तक मलबे से 25 लोगों को निकाला गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक रायगड जिले के महाड शहर में तारिक गार्डन नाम की इस पांच मंजिला इमारत गिरने से तकरीबन 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जाहिर की गई है। हालांकि माना जा रहा है कि इसमें दबे लोगों की संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। फिलहाल मौके पर पर्याप्त टीम पहुंची हुई है। लाइट आदि के भी मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुणे से NDRF (राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल) की दो टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। सवाल यह उठ रहा कि इमारत काफी नई है, ऐसे में यह कैसे गिर गई?

इस घटना को लेकर जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने कहा कि यह 10 साल पहले ही यह इमारत बनाई गई थी। इमारत में ऊपर के तीन फ्लोर गिर गए हैं। माना जा रहा है कि इस इमारत में 50-60 लोग फंसे हो सकते हैं। हालांकि पुख्ता जानकारी बाद में ही मिल पाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज